फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   chiness arrested in france

होटल का बिल सिक्कों में चुकाने पर हवालात!

Wed, 16 Oct 2013 03:01 PM IST
Updated Wed, 16 Oct 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
chiness arrested in france

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चीन के दो नागरिकों को अपना होटल का बिल सिक्कों में चुकाने के लिए कुछ देर के लिए हिरासत में रहना पड़ा।

विज्ञापन


पुलिस को उन पर नकली सिक्के चलाने चलाने का संदेह हुआ था, हालांकि ये संदेह गलत साबित हुआ।

ये मामला पेरिस के पूर्वी इलाके के एक होटल का है जहां ये चीनी पर्यटक ठहरे हुए थे। जब वो लगातार दूसरी रात का किराया 70 यूरो भी एक-एक यूरो के सिक्कों में चुकाने लगे तो होटल के मालिक को शक हुआ और उसने पुलिस को बुला लिया।

ये शक और गहरा गया जब पुलिस को इन दोनों पर्यटकों के कमरे से एक एक यूरो के सिक्कों के रूप में 3,700 यूरो मिले। लेकिन बाद ये सभी सिक्के असली पाए गए।

कबाड़ गोदाम से मिले सिक्के

इन पयर्टकों का कहना है कि उन्हें ये सिक्के चीन में ऐसे कबाड़ गोदामों से मिले जहां यूरोपीय देशों से कारें आती हैं। इन कारों में अकसर एक यूरो के सिक्के मिलते है जो लोग कार में ही भूल जाते हैं।
विज्ञापन


फ्रांस के अखबार 'ले पैरिसियन' ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “पुलिस को शक हुआ कि ये लोग फर्ज़ी सिक्के चलाने की फ़िराक़ में हैं।”

लेकिन बाद में बैंक के विशेषज्ञ आए और उन्होंने जांच के बाद सिक्कों को असली पाया।

बाद में पता चला कि इन पर्यटकों के कई दोस्त कबाड़ गोदामों में काम करते हैं और उनसे उन्होंने ये सिक्के खरीदे थे।

हर साल हज़ारों पुरानी कारें चीन के ऐसे कबाड़ गोदामों को बेची जाती हैं। नष्ट करने से पहले उन्हें अच्छी तरह खंगाला जाता है और उनमें सबसे ज्यादा मिलने वाली चीजों में एक यूरो के सिक्के होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed