फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Children protest against parents excessive use of smartphones in Germany

स्मार्टफोन पर व्यस्त रहते हैं माता-पिता, बच्चों ने सड़को पर उतर किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 18 Sep 2018 03:46 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Children protest against parents excessive use of smartphones in Germany

दुनियाभर में ज्यादातर लोग अपना अधिकतर समय स्मार्टफोन पर ही बिताते हैं। बात चाहे फिर बच्चों की करें या फिर माता पिता की। एक समय में जब परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर बातें किया करते थे। वहीं अब सभी लोग एक साथ बैठकर भी बातें करने की बजाय फोन का ही इस्तेमाल करते हैं। कहीं माता-पिता बच्चों के फोन इस्तेमाल करने से परेशान हैं तो कहीं बच्चे माता-पिता द्वारा फोन के इस्तेमाल से परेशान हैं। ऐसी ही फोन की लत का विरोध हुआ जर्मनी में।


loader

जर्मनी के हैमबर्ग में बच्चे इसके चलते सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद दुनियाभर के लोगों का ध्यान उनकी ओर खिंचा। यहां बच्चों ने माता-पिता के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की आदत से परेशान होकर विरोध प्रदर्शन किया। हैरानी की बात तो ये है कि इस विरोध प्रदर्शन में सात साल तक के बच्चे भी शामल थे। उन्होंने अपने हाथों में स्लोगन लिए हुए थे। जिनपर लिखा था, 'हम यहां हैं और नारे लगा रहे हैं क्योंकि आप लोग अपने स्मार्टफोन में बिजी हैं।'

स्थानीय मीडिया के मुताबिक बच्चों ने विरोध प्रदर्शन करने पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके विरोध प्रदर्शन के बाद उनके माता-पिता फोन पर कम समय बर्बाद करेंगे। बच्चों ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि अब वह अपने फोन के साथ खेलने के बजाय हमारे साथ खेलेंगे। यही हमारा सभी माता-पिता को संदेश है।' मामले पर विशेषज्ञों का कहना है कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल से लोगों के व्यवहार में परिवर्तन होता है। इससे वह बच्चों पर भी छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं। जिसका उनपर गलत प्रभाव पड़ता है।

बच्चों द्वारा दी गई इस सीख पर एक बच्चे के पिता ने कहा कि अब माता पिता को भी बदलने की जरूरत है। उन्हें अपने फोन को छोड़ बच्चों पर भी ध्यान देना चाहिए। यह सच में एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। बच्चे चाहते हैं कि उनके माता पिता उनकी तरफ ध्यान दें लेकिन उनका ध्यान तो हमेशा स्मार्टफोन पर रहता है। जिस कारण वह बच्चों को डांटते हैं और कई बार तो पीटते भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed