फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   'Cheating' case caught in the English language exam in UK

ब्रिटेन: छात्र वीजा पाने के लिए अंग्रेजी भाषा की परीक्षा में हुई ‘चीटिंग’ ने पकड़ा तूल

Thu, 06 Sep 2018 04:10 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
'Cheating' case caught in the English language exam in UK

ब्रिटेन में अंग्रेजी भाषा की परीक्षा में ‘चीटिंग’ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को ब्रिटिश संसद में कई सांसदों ने इस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग उठाई। सांसदों ने इस मामले में ब्रिटिश सरकार द्वारा आरोपी बनाए गए तमाम देशों के छात्रों पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


इन छात्रों में कई भारतीय भी हैं। भारतीय मूल की लेबर सांसद सीमा मलहोत्रा ने कहा, मैं इस मामले में अन्य सांसदों से सहमत हूं कि स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा में धोखाधड़ी मामले को ‘सामाजिक अन्याय’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ सरकार की निगरानी में हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे उन छात्रों व उनके परिवारों को भी आघात पहुंचा जिन्होंने ईमानदारी से परीक्षा दी। सीमा मलहोत्रा ने कहा कि यह परीक्षा दोबारा होनी चाहिए ताकि ईमानदार छात्रों को निर्दोष साबित होने का मौका मिले।  बता दें कि छात्र वीजा पाने के लिए अंग्रेजी भाषा की परीक्षा देनी होती है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि कुछ छात्रों ने परीक्षा पास करने के लिए धोखाधड़ी का सहारा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed