{"_id":"8d4160445c63932767442fd147989797","slug":"charlie-hebdo-published-after-terrorist-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के बाद नए तेवरों संग निकला 'शार्ली एब्डो'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
हमले के बाद नए तेवरों संग निकला 'शार्ली एब्डो'
Updated Wed, 14 Jan 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस में व्यंग्य पत्रिका "शार्ली एब्डो" बुधवार को नए तेवर के साथ फिर से प्रकाशित हुई है। एक हफ्ते पहले ही पत्रिका के दफ्तर पर घातक चरमपंथी हमला हुआ था। जिसमें पत्रिका के 8 कार्टूनिस्टों समेत 12 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
फ्रांस की जानी-मानी पत्रिका "शार्ली एब्डो" के ताजे अंक के कवर पेज पर पैगम्बर मोहम्मद का कार्टून छापा गया है। पत्रिका की लाखों प्रतियां छापी गई हैं। आम तौर पर हर सप्ताह इसकी 60,हजार प्रतियां ही छपती हैं।
विज्ञापन
पिछले बुधवार को इस्लाम के कथित अपमान के लिए हुए चरमपंथी हमले में पत्रिका के 8 कार्टूनिस्टों सहित 12 लोग मारे गए थे। ऐसा माना जाता है कि पत्रिका द्वारा पैगम्बर का कार्टून प्रकाशित किए जाने के कारण यह हमला हुआ था।
विज्ञापन
कवर पेज पर पैगम्बर को अपने हाथों में 'मैं शार्ली हूं' की तख्ती लिए रोते हुए दिखाया गया है।" हमले के बाद जगह जगह हुई रैली और प्रदर्शनों में 'मैं शार्ली हूं' गूंजता रहा।
पेरिस में इस हमले के दो दिन बाद ही एक और हमला हुआ था, जो यहूदी सुपरमार्केट पर किया गया था। इसमें चार यहूदी मारे गए थे। फ्रांस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। सभाओं, मस्जिदों और हवाई अड्डों सहित देश भर में जगह जगह करीब 10,हजार सैनिक तैनात किए गए हैं।