फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   French Magazine Charlie Hebdo has has always been controvertial

विवादों से पुराना नाता रहा है फ्रांसीसी मैग्जीन चार्ली हेब्डो का

Thu, 08 Jan 2015 12:42 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
French Magazine Charlie Hebdo has has always been controvertial

ऐसा नहीं है कि फ्रांसीसी साप्ताहिक अखबार चार्ली हेब्डो को लोग उसकी व्यंग्यात्मक शैली की वजह से सिर्फ पसंद ही करते हों, इसे गालियां देने वालों की भी कमी नहीं है। उसके पन्ने अश्लील कैरीकेचर और कार्टूनों से अटे पडे़ होते हैं, जो लोगों को भड़काने का काम करते हैं। धार्मिकता पर चोट करने में तो उसे महारत हासिल है।

विज्ञापन


उसके निशाने पर राजनीतिज्ञ से लेकर अभिनेता और मीडिया जगत की बड़ी हस्तियां अक्सर रहती ही हैं। अखबार को अक्सर पेरिस की अदालतों में देखा जाता है, जहां उस पर लोगों की छवि खराब करने और समाज में वैमनस्यता फैलाने के आरोप लगाए जाते हैं।
विज्ञापन


यही नहीं अखबार पर अभिव्यक्ति की आजादी का बेजा इस्तेमाल करने का भी आरोप समय-समय पर लगता रहा है। इस अखबार के निशाने पर दुनिया भर के तमाम धर्म रहे हैं। फ्रांस एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां हर समुदाय को अपने धर्म को मानने की आजादी मिली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद को बना दिया था अतिथि संपादक

French Magazine Charlie Hebdo has has always been controvertial

कुछ समय पहले अखबार के एक अंक के कवर पेज पर टॉयलेट पेपरों के तीन रोल पर कई धर्मों के कार्टून बनाकर लिखा गया था, ‘टॉयलेट में हैं सभी धर्म’। इसके बाद अखबार के एक विशेष अंक में पैगंबर मोहम्मद साहब को अतिथि संपादक बनाकर उनका मुखपृष्ठ पर कार्टून बना दिया था।

जबकि पैगंबर की तस्वीरें बनाना या उनके बारे में कुछ कहना इस्लाम के खिलाफ माना जाता है। जिसके बाद फ्रांस में मुस्लिम समुदाय भड़क उठे थे। इसी तरह अखबार के एक और अंक में मोहम्मद साहब को कवर पेज पर यह कहते दर्शाया गया था कि अगर तुम हंसते हुए नहीं मरोगे तो तुम पर सौ कोडे़ पडे़ंगे।

इस अंक के आने के बाद से मुस्लिमों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया था। उन्होंने अखबार के पेरिस स्थित दफ्तर पर तोड़फोड़ की थी। अखबार की वेबसाइट को हैक कर लिया गया। समुदाय ने अखबार के दफ्तर की दीवारों पर संदेश मक्का की तस्वीर के साथ अंग्रेजी में संदेश लिख दिया था कि केवल अल्लाह ही है, दूसरा कोई ईश्वर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed