फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   charles diana wedding cake auction.

83,000 में नीलाम हुआ शाही 'शादी का केक'

Sun, 31 Aug 2014 04:30 PM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
charles diana wedding cake auction.

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और राजकुमारी डायना की 'शादी के केक' का 33 साल पुराना टुकड़ा लगभग 1,375 डॉलर यानी लगभग 83,000 रुपए में नीलाम हुआ।

विज्ञापन


इस केक को मूल बॉक्स में सुरक्षित रखा गया था। एक अमेरिकी नीलामी घर की तरफ से इसकी ऑनलाइन बिक्री की गई।

इस बॉक्स में 1981 की शादी का कार्ड रखा हुआ है।

इस कार्ड पर लिखा है, "शाही परिवार की महारानी के तरफ से शुभकामनाओं के साथ वेल्स के प्रिंस और प्रिंसेज के लिए।"

रॉयल केक का शौक

charles diana wedding cake auction.

लॉस एंजिल्स में नाटे डी सैंडर्स नीलामी घर के एक प्रवक्ता सैम हेलर ने कहा कि इसे एक निजी संग्रहकर्ता ने खरीदा है।

सैम हेलर ने कहा कि रॉयल केक संग्रह करने का शौक रखने वालों का एक समर्पित समूह है।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने तो क्वीन विक्टोरिया तक के शादी के केक ख़रीदे हैं, जिनकी शादी 1840 में हुई थी।

अप्रैल में ड्यूक और डचेज ऑफ कैंब्रिज की शादी का केक एक नीलामी में लगभग 420 पाउंड यानी लगभग 42,000 रुपए में बिका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed