{"_id":"5ba7a42d867a557eaf187bac","slug":"caribbean-pirates-kidnapped-12-members-of-swiss-cargo-ship","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्री डाकुओं ने स्विस कार्गो जहाज के 12 सदस्यों का किया अपहरण","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
समुद्री डाकुओं ने स्विस कार्गो जहाज के 12 सदस्यों का किया अपहरण
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समुद्री डाकुओं ने नाइजीरियाई जल क्षेत्र में स्विट्जरलैंड के एक कार्गो जहाज के 12 सदस्यों का अपहरण कर लिया है। मैसओइल शिपिंग ने कहा कि उनके एमवी ग्लेरोस नामक कार्गो जहाज पर शनिवार सुबह समुद्री डाकुओं ने हमला किया। जहाज नाइजीरिया की वाणिज्यिक राजधानी लागोस से गेहूं लादकर दक्षिणी ओइल हब कहे जाने वाले बंदरगाह हारकोर्ट की ओर निकला था।
हमला बॉनी द्वीप से करीब 45 नॉटिकल मील दूर हुआ। डाकुओं ने लंबी सीढ़ियों का सहारा लिया और ग्लेरोस पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने जहाज पर मौजूद तमाम कॉम्युनिकेशन डिवाइस बरबाद कर दिए।
आधुनिक हथियारों के बल पर लूटपाट मचाने के बाद वे कुल स्विस जहाज के कुल 19 में से 12 सदस्यों को पकड़कर अपने जहाज में ले गए। इनकी रिहाई के लिए अभी तक डाकुओं ने कोई मांग नहीं रखी है। नाइजीरिया और स्विट्जरलैंड सरकार डाकुओं से संपर्क बनाने की कोशिश में है।