{"_id":"5be0ceb5bdec22699917758d","slug":"cameron-school-principal-kidnapped-with-79-children-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरून : स्कूल से 79 बच्चों के साथ प्रिंसिपल का अपहरण","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
कैमरून : स्कूल से 79 बच्चों के साथ प्रिंसिपल का अपहरण
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के एक अंग्रेजी भाषी क्षेत्र में सोमवार को एक स्कूल से 79 छात्रों का अपहरण कर लिया गया। इस क्षेत्र में अलगाववादी स्वतंत्रता के लिए एक सशस्त्र अभियान लड़ रहे हैं। छात्रों के अलावा, उनके प्रिंसिपल, एक शिक्षक और एक ड्राइवर का भी अपहरण किया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने बंधकों की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेना से जुड़े अधिकारियों ने बताया मामला पश्चिमी कैमरून के बामेंदा शहर का है। राष्ट्रपति पॉल बिया की फ्रेंच बोलने वाली सरकार का विरोध करते हुए अलगाववादियों ने कई इलाकों में कर्फ्यू का ऐलान कर रखा है। स्कूलों को भी बंद रखने की धमकी दी थी। उनकी धमकी के बावजूद इस स्कूल को खोला गया था।
विज्ञापन