फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   cabbage hurling contest

ब्रिटेन में गोभी फेंकने की प्रतियोगिता

Mon, 17 Jun 2013 12:54 PM IST
Updated Mon, 17 Jun 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
cabbage hurling contest

क्या आपने कभी एक बड़ी गूलेल की तरह काम करने वाली मशीन से गोभी फेंकने की प्रतिस्पर्धा के बारे में सुना है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के लिंकनशायर में ऐसा ही एक प्रतियोगिता हुई, जिसके बारे में आयोजकों का दावा है कि यह अपनी तरह का पहला खेल आयोजन है।

गोभी फेंकने की ये मशीन ट्रैबोशे पर आधारित है, जिसका इस्तेमाल मध्यकाल में गोले दगाने के लिए किया जाता था।

लिंकनशायर में आयोजित विश्व गोभी फेंक प्रतियोगिता के लिए जॉन वार्ड ने इस मशीन के दो जोड़े तैयार किए। परीक्षण के दौरान 230 फुट से अधिक दूरी तक गोभियों को फेंका गया।

इसके बाद जॉन वार्ड ने मशीन के इंजन में कुछ फेरबदल किया ताकि वो थोड़े कम खतरनाक हों और गोभियों को केवल 98 फुट तक फेंक सके।

जोखिम
लिंकनशायर में गोभी की खेत खासतौर से की जाती है, जहां की उपजाऊ मिट्टी को इस फसल के लिए आदर्श माना जाता है।

काउंटी ने महारानी की हीरक जयंती का उत्सव मनाने के लिए गोभी से गेंदबाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।

जॉन वार्ड ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद लिंकनशायर के उत्पादों को बढ़ावा देना है। इसके लिए स्थानीय किसानों ने 200 से ज्यादा गोभियां मुफ्त में उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


वार्षिक आयोजन
ज़ॉन वार्ड ने कहा, “दुकानों और सुपर मार्केट में मिलने वाली ज्यादातर ताजी सब्जियां और लिंकनशायर से ही आती हैं।” फ्रोजेन फूड उद्योग को भी यहां से बड़ी मात्रा में सब्जियों की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था, “हमें गोभियां लिंकनशायर में ही मिल गई और उन्हें अपने ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए ट्रैबोशे से बेहतर क्या हो सकता है।”

उन्होंने प्रक्षेपण के लिए बेकार पड़े टुकड़ों की मदद से मशीन तैयार की जो 11 फुट लंबी है। वार्ड को अब उम्मीद है कि यह आयोजन हर साल या एक साल छोड़कर ज़रूर आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed