{"_id":"53b2032731240cd20a850f9d5d88ff4d","slug":"burning-ships-in-italy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हम सब यहां चूहों की तरह जलकर मर जाएंगे'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
'हम सब यहां चूहों की तरह जलकर मर जाएंगे'
Updated Mon, 29 Dec 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली के एक समुद्री जहाज में आग लगने के बाद उसमें फंसे 250 लोगों ने धुँए, ख़ासी सर्दी और तेज समुद्री हवाओँ का सामना करते हुए दूसरा दिन बिताया।
विज्ञापन
ग्रीस के कोर्फू द्वीप के उत्तर पूर्व में इटली के एक यात्री जहाज में आग लगने के बाद आशंका है कि अब भी 250 से ज्यादा लोग इसमें फंसे हुए हैं। इटली का ये जहाज ग्रीस के कोर्फू द्वीप के उत्तर पूर्व में स्थित है। इसमें कुल 478 लोग सवार थे जिसमें से 200 से अधिक लोगों को एयरलिफ़्ट कर बचा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जहाज में सवार ग्रीस के एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। तेज समुद्री लहरों और हवा के तेज़ बहाव की वजह से बचाव कार्य में खासी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
इटली के प्रधानमंत्री मेटेयो रेंज़ी ने कहा, "ये एक लंबी काली रात है।" नॉर्मन एटलांटिक का ये समुद्री जहाज़ ग्रीस के पटरास से इटली के एनकोना जा रहा था। फेरी के कार डेक में लगी आग धीरे-धीरे पूरे जहाज़ में फैल गई। घबराए हुए तमाम यात्री फेरी के डेक पर आ गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
इटली सरकार के मुताबिक ये उनके इतिहास के सबसे जटिल बचाव कार्यों में से एक है। ग्रीस सरकार के एक मंत्री ने बताया, "इस इलाके में कोहरे की वजह से बचाव कार्य में बड़ी तकलीफ पेश आ रही है।"
जहाज में मौजूद एक खानसामे की पत्नी ने मीडिया को बताया, "मेरे पति ने मुझे फोन किया और कहा, हम सब चूहों की तरह जलकर मर जाएंगे। मैं सांस भी नहीं ले पा रहा हूं। भगवान हमें बचाए।"
एक और यात्री ने ग्रीक टीवी स्टेशन मेगा को बताया, "हम सब हिले हुए हैं। पूरे जहाज में धुआं ही धुआं भर गया है। जहाज उबल रहा है। हमारे नीचे सब कुछ जल रहा है। हमें बचाने आई नौकाएं वापस जा चुकी हैं।" रिपोर्टों के मुताबिक समुद्र में मौजूद व्यापारिक जहाज़ इसके आसपास जमा होकर फेरी को समुद्री लहरों से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।