{"_id":"57eefaeb4f1c1b8167576457","slug":"bulgaria-parliament-bans-the-burqa-and-niqab-in-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुल्गारिया में पूरे बुरके पर पाबंदी, कानून तोड़ने पर 50 हजार का जुर्माना","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
बुल्गारिया में पूरे बुरके पर पाबंदी, कानून तोड़ने पर 50 हजार का जुर्माना
एजेंसी/ बुल्गारिया
Updated Sat, 01 Oct 2016 05:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
बुल्गारिया की संसद ने पूरे मुंह को ढकने वाले बुरके को सार्वजनिक जगहों पर पहनने की पाबंदी लगाने वाले कानून को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही बुल्गारिया ऐसा करने वाले यूरोपीय यूनियन के एक छोटे समूह में शामिल हो गया है। गौरतलब है कि पूरे यूरोप में इस समय धार्मिक आजादी पर जोरदार बहस चल रही है।
विज्ञापन
इस कानून के अनुसार, अब वहां सार्वजनिक जगहों पर ऐसे बुरके या नकाब नहीं पहने जा सकते जो आंशिक या पूरी तरह से मुंह को ढकते हों। इस कानून को तोड़ने वालों पर भारतीय रुपये के अनुसार सात हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
बुल्गारिया की सदियों पुरानी इस मुस्लिम समुदाय की आबादी 13 फीसदी है। यहां कि अधिकतर मुस्लिम महिलाएं बालों को ढकने के लिए एक साधारण स्कार्फ पहनती हैं मगर पिछले कुछ समय में रोम के अति रूढ़िवादी मुस्लिम समुदाय की महिलाओं में नकाब पहनने का चलन बढ़ गया है।
विज्ञापन