{"_id":"5aeed2b54f1c1b87028b85c9","slug":"budget-of-prince-harry-and-meghan-markle-marriage-is-256-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शाही शादी में खर्च होंगे 256 करोड़, मेहमानों से कहा खाना साथ लेकर आएं","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शाही शादी में खर्च होंगे 256 करोड़, मेहमानों से कहा खाना साथ लेकर आएं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Updated Sun, 06 May 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की शादी 19 मई को हॉलिवुड अभिनेत्री मेगन मार्केल से होने वाली है। यूं तो इस शाही शादी में 2,640 मेहमानों को निमंत्रित किया है लेकिन इनमें से 1200 मेंहमानों के लिए एक फरमान भी जारी किया गया है। उन्हें कहा गया है कि वह अपना खाना खुद लेकर आएं। उन्हें वहां ऐसी कोई सुविधा नहीं दी जाएगी। 256 करोड़ की शादी में इस फैसले के पीछे का कारण भी दिलचस्प है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की वेबसाइट इनसाइडर के मुताबिक इन 1200 लोगों को महारानी एलिजाबेथ के प्रतिनिधि लॉर्ड लेफ्टिनेंस ने न्योता भेजा है। केन्सिंग्टन पैलेस की घोषणा के मुताबिक हैरी और मार्गेन अलग अलग बैकग्राउंड के लोगों को निमंत्रित करना चाहते थे। जिन्होंने अपने क्षेत्र, समुदाय और समाज में कोई प्रेरणादायक काम किया हो। लेकिन जब इन लोगों को चिट्टी मिली तो यह नाराज हो गए। इनमें से एक महमान का कहना है कि उनके पास इतना पैसा है फिर भी कह रहे हैं कि खाना खुद लेकर आना। यह तो बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
घोषणा में यह भी कहा गया था कि जिन मजबूत नेतृत्व क्षमता वाले युवाओं को न्योता दिया गया है, वह शादी में शामिल होते हुए भी शादी नहीं देख पाएंगे। यह लोग विंडसर कैसल के अंदर तो मौजूद होंगे पर इन्हें चैपल के अंदर घुसने की इजाजद नहीं दी जाएगी। वह बस नए जोड़े को अंदर जाते हुए और बाहर आते हुए ही देख पाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हैरी और मार्केल अपनी शादी को निजी रखना चाहते हैं जिस कारण चैपल में महज 600 लोग ही रह पाएंगे। इसी कारण किसी राजनीतिक हस्ती को भी न्योता नहीं दिया गया है। शादी में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे, राज परिवार के करीबी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी नहीं बुलाया गया है।