{"_id":"56f686654f1c1ba41ff14d89","slug":"brussels-airport-not-to-open-before-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले के बाद बंद हुआ ब्रसेल्स एयरपोर्ट मंगलवार तक रहेगा बंद","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
आतंकी हमले के बाद बंद हुआ ब्रसेल्स एयरपोर्ट मंगलवार तक रहेगा बंद
बीबीसी/बेल्जियम
Updated Sat, 26 Mar 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
ब्रसेल्स में मेट्रो में हुए आतंकी हमले के बाद की भयावह तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स का इंटरनेशनल एयरपोर्ट मंगलवार से पहले नहीं खुलेगा। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट टर्मिनल पर न्यायिक जांच से जुड़ा काम पूरा हो चुका है लेकिन यात्रियों से जुड़ी गतिविधियां मंगलवार से पहले शुरु नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन
ब्रसेल्स के ज़ेवेंटम एयरपोर्ट पर 22 मार्च को आत्मघाती हमला हुआ था। उसी दिन शहर के एक मेट्रो स्टेशन पर भी हमला हुआ था। इन हमलों में 31 लोगों की मौत हो गई थी। हमले के बाद पहली बार एयरपोर्ट इंजीनियरों और तकनीकी काम के जानकारों की टीम को हवाई अड्डे में दाख़िल होने की इजाज़त दी गई है। वो एयरपोर्ट टर्मिनल को हुए नुक़सान और इमारत की मज़बूती का आंकलन करेंगे। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के नए इंतज़ाम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के चेक-इन एरिया को काफ़ी नुक़सान हुआ है। वहां हुए दोनों आत्मघाती धमाके डिपार्चर हॉल के दोनों सिरों पर हुए थे। डीएनए टेस्ट के ज़रिए दो आत्मघाती हमलावरों की पहचान नाज़िम लाकरावी और ब्राहीम अल बकरावी के रुप में हुई है। विस्फोट के कुछ देर पहले एयरपोर्ट के एक सीसीटीवी कैमरा में उनकी तस्वीर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
तस्वीर में दाईं तरफ उनके साथ एक तीसरा व्यक्ति भी नज़र आ रहा है। उसकी पहचान अबतक नहीं हो सकी है। ब्राहिम के भाई ख़ालिद अल बकरावी ने माएलबीक मेट्रो स्टेशन पर हमला किया था। अधिकारियों का कहना है कि नवंबर में पेरिस में हुए हमले के मामले में गिरफ्तार सालाह अब्देस्लाम ने ब्रसेल्स में हुए धमाके से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया है। इस्लामिक स्टेट ने ब्रसेल्स और पेरिस पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी ली है। पेरिस में हुए हमले में 130 लोगों की मौत हुई थी।