फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   british pm cameron against uk schools spending time on Indian dance

भारतीय डांस पर कैमरन की टिप्पणी से विवाद

Sat, 11 Aug 2012 03:52 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2012 03:52 PM IST
विज्ञापन
british pm cameron against uk schools spending time on Indian dance
ओलंपिक में ब्रिटेन की टीम (टीम जीबी) के अच्छे प्रदर्शन के बाद आज प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने यह कह कर विवादों को न्योता दिया कि स्कूल प्रतियोगी खेलों की बजाय दो घंटे ‘भारतीय डांस’ पर खर्च कर रहे हैं। कैमरन ने शुक्रवार सुबह टेलीविजन पर कहा कि उन्होंने स्कूलों में खेल पर दो घंटे खर्च करने के लक्ष्य को हटा दिया है, क्योंकि कुछ युवा ये समय खेलने के लिए इस्तेमाल करने की जगह भारतीय डांस पर खर्च करते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्रिटेन में ‘बॉलीवुड डांस’ के नाम से मशहूर भारतीय डांस काफी चर्चित हो रहा है और हिंदी सिनेमा के मशहूर गानों पर ऐसे डांस सिखाने वाली कई कार्यशालाएं चल रही हैं। ब्रिटेन में इसे व्यायाम के तौर पर भी देखा जाता है, लेकिन स्कूलों में इसे नियमित तौर पर सिखाने के कुछ ही उदाहरण हैं। कैमरन ने कहा कि इस दो घंटे के लक्ष्य के साथ अभी तक समस्या यह हुई कि कई स्कूल इस वक्त को भारतीय डांस या किसी अन्य काम में खर्च करते हैं, जिसे आप और मैं एक खेल के तौर पर नहीं देख सकते।
विज्ञापन


इसलिए इस बात की सोच पनपने का खतरा है कि सिर्फ धन और एक लक्ष्य की जरूरत है। कैमरन के इस बयान के बाद इंटरनेट पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है, ये टिप्पणियां उन लोगों की है जो भारतीय डांस को एक तरह का व्यायाम मानते हैं। एक पाठक ने गार्डियन अखबार को लिखा कि सत्तर के दशक में हमने प्राथमिक स्कूलों में काउंटी डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय डांस काफी ऊर्जावान है और अगर यह एक बॉल के साथ दौड़ने में उत्साह नहीं रखने वाले लोगों में भी उत्साह लाता है, तो क्यों नहीं? कैमरन की टिप्पणी मुझे नस्ली लगी। दूसरे पाठक ने लिखा कि कैमरन किसी दूसरे ग्रह पर रहते हैं। किसी भी तरह का व्यायाम अच्छा है। सभी लोग दौड़ में शामिल नहीं होना चाहते, और अगर लड़कियां या पुरुष भारतीय डांस करना चाहते हैं, तो काफी अच्छा है। वे भारतीय डांसर मुझे काफी अच्छे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed