फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   British model for body trade was ready to sell in Gulf countries

खाड़ी देशों में देह व्यापार के लिए ब्रिटिश मॉडल को थी बेचने की तैयारी!

Wed, 09 Aug 2017 11:43 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Wed, 09 Aug 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
British model for body trade was ready to sell in Gulf countries
British model

इटली में जिस गिरोह ने 20 साल की ब्रिटिश मॉडल को कथित रूप से अगवा किया था, उसने मॉडल को मध्य पूर्व के देशों को बेचने की योजना बनाई थी। मॉडल क्लोइ येलिंग के वकील फ्रांसिस्को पेस्की ने बीबीसी को बताया कि अपहर्ताओं द्वारा छोड़े जाने से पहले जब उसे शॉपिंग के लिए ले जाया गया तब वो बेहद दबाव में थीं। येलिंग को कथित तौर पर ब्लैक डेथ नामक एक गिरोह ने अगवा किया था और पांच दिनों के बाद रिहा किया। येलिंग फोटो शूट के लिए इटली के मिलान शहर गई थीं। 

विज्ञापन


इटली की पुलिस के मुताबिक येलिंग पर दो लोगों ने हमला किया था, उन्हें केटामाइन देकर बेहोश किया गया ताकि उन्हें ऑनलाइन बेचा जा सके। आरोप है कि मॉडल को 2 लाख 30 हजार पाउंड (लगभग 1.91 करोड़ रुपये) में ऑनलाइन बेचने की कोशिश की और मॉडलिंग एजेंसी से भी फिरौती मांगी गई। 

विज्ञापन

जबरन शॉपिंग के लिए ले गए अपहर्ता

British model for body trade was ready to sell in Gulf countries
British model

पेस्की ने कहा कि येलिंग को बताया गया कि उन्हें  देह व्यापार के लिए किसी को मध्य पूर्व मे बेचा जाएगा। उन्होंने बताया, अपहर्ता येलिंग को मौत की धमकी देकर ज़बरन शॉपिंग के लिए भी ले गए, वहां उसे बताया गया कि उस पर चारों ओर से नज़र रखी जा रही है, और अगर उसने कोई भी होशियारी की तो उसे मार दिया जाएगा। पेस्की ने आगे बताया, येलिंग ने सोचा कि अपहर्ताओं के साथ अच्छा बर्ताव किया जाए क्योंकि उन्होंने (अपहर्ताओं) उससे कहा था कि वो उसे कभी भी आज़ाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस भयावह अनुभव के दौरान येलिंग की जान पर लगातार ख़तरा बना रहा। 

हथकड़ी बांध कमरे में किया बंद
मामले की जांच इटली, पोलैंड और ब्रिटिश पुलिस मिलकर कर रही है। इटली की पुलिस ने बताया कि उन्हें कार से तुरिन के उत्तर पश्चिम में स्थित बोर्जियल के एक मकान में ले जाया गया, जहां उन्हें हथकड़ी बांध कर छह दिनों तक एक कमरे में बंद रखा गया। इटली के अधिकारियों ने बताया कि रिहा होने के बाद उन्हें मिलान स्थित वाणिज्य दूतावास ले जाया गया। 

पोलैंड निवासी है आरोपी
इस मामले में पोलैंड निवासी लुकास हेर्बा को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपहरण के आरोपों में वेस्ट मिडलैंड्स के ओल्डबरी में रहने वाले पोलैंड निवासी लुकास हेर्बा को गिरफ़्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed