फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   British minister Priti Patel apologizes for secret meetings in Israel

ब्रिटिश मंत्री प्रीति पटेल ने इसराइल में गुप्त बैठकों पर मांगी माफी

Tue, 07 Nov 2017 02:38 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Tue, 07 Nov 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
 British minister Priti Patel apologizes for secret meetings in Israel
प्रीति पटेल - फोटो : FILE PHOTO
भारतीय मूल की ब्रितानी मंत्री प्रीति पटेल ने गर्मियों में एक निजी अवकाश के दौरान वरिष्ठ इसराइली अधिकारियों के साथ कई गुप्त बैठक करने पर माफी मांगी है।
विज्ञापन


ब्रिटेन में प्रधानमंत्री टेरीजा मे की कैबिनेट में अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री प्रीति पटेल ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ लोगों से बिना किसी व्यावहारिक प्रक्रिया का पालन किए मुलाकात की थी।
विज्ञापन


प्रीति पटेल ने विदेश मंत्रालय को सूचित नहीं करने पर माफी मांगी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन को पहले से ही इस यात्रा की जानकारी थी। लेबर पार्टी ने इस पर कैबिनेट ऑफिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः बेंजामिन नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी की इजरायल यात्रा ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पटेल के स्पष्टीकरण का स्वागत किया और कहा कि टेरीजा मे ने पहले हुई एक बैठक में पटेल को मंत्रालय के दायरे में मौजूद दायित्वों का याद दिलाया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि उसे शुक्रवार तक पटेल और नेतन्याहू के बीच बैठक की जानकारी नहीं थी, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री का पटेल पर विश्वास अब भी कायम है।

 

क्या होगी पटेल पर कार्रवाई?

 British minister Priti Patel apologizes for secret meetings in Israel
प्रीति पटेल - फोटो : FILE PHOTO
बीबीसी पत्रकार जेम्स लैंडेल ने कहा कि इस बात के स्पष्ट नियम हैं कि मंत्रियों को क्या करना और नहीं करना है। 'सामान्य परिस्थितियों' में पटेल को 'गंभीर संकट' का सामना करना पड़ता।

साथ ही उन्होंने कहा टेरीजा मे सरकार की इस वक़्त कमज़ोरी है कि वो रक्षामंत्री सर माइकल फैलन के इस्तीफ़े के बाद एक और मंत्री को खोना नहीं चाहती और इसका पटेल को फ़ायदा मिल सकता है।

बीबीसी ने शुक्रवार को बताया था कि अगस्त में एक पारिवारिक छुट्टियों के दौरान पटेल ने बिज़नेस और राजनीतिक शख़्सियतों के साथ कई गोपनीय बैठकें की थीं।
पटेल के साथ इसराइली कंजर्वेटिव के एक प्रभावशाली समर्थक और लॉबीइस्ट लॉर्ड पोलाक भी शामिल थे, लेकिन इन बैठकों में कोई राजनयिक मौजूद नहीं थे।

इसराइली प्रधानमंत्री से भी मिलीं पटेल
इसराइल का लंबे समय से समर्थक रहीं और इसराइल कंजर्वेटिव फ्रेंड्स की पूर्व उपाध्यक्ष प्रीति पटेल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अवकाश के लिए खुद भुगतान किया है।

पटेल ने कहा कि इसराइल में होने के कारण दोनों देशों के बीच संबंधों के निर्माण के उद्देश्य से लोगों और संस्थाओं से मुलाक़ात की। उन्होंने 'द गार्डियन' से यह भी कहा कि विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन को इस यात्रा की जानकारी थी, हालांकि विदेश विभाग नहीं जानता था।'

अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए पटेल ने कहा कि इस यात्रा पर उन्होंने 12 बैठकें कीं और इस दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात कर उनकी ब्रिटेन यात्रा के साथ ही इसराइल की घरेलू राननीति और यूके-इसराइल संबंधों पर भी चर्चा की।

पटेल ने कहा कि उन्होंने इसराइल सरकार के अन्य वरिष्ठ लोगों से भी मुलाक़ात की थी, जिसमें इसराइली मंत्री इर्डेन और विदेश मंत्रालय के अधिकारी युवल रोटम भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed