फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   British defence minister Sir Michael Fallon has resigned after sex scandal claim

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप, दिया इस्तीफा

Thu, 02 Nov 2017 04:47 PM IST
एजेंसी/ लंदन
एजेंसी/ लंदन Updated Thu, 02 Nov 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
British defence minister Sir Michael Fallon has resigned after sex scandal claim

ब्रिटेन के रक्षामंत्री माइकल फैलन ने महिलाओं के प्रति अनुचित यौन व्यवहार के आरोपों को लेकर इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही प्रधानमंत्री टेरीजा मे को कैबिनेट में फेरबदल करना जरूरी हो गया है। फैलन ने यह कहते हुए अपना इस्तीफा पीएम को सौंपा कि उनका व्यवहार बीते वर्षों में महिलाओं के साथ अच्छा नहीं रहा है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में रक्षामंत्री पद से इस्तीफा देने वाले फैलन ने स्वीकार किया कि कई वर्ष पूर्व एक पत्रकार के प्रति उन्होंने जो बर्ताव किया वह अपेक्षाकृत ऊंचे मापदंडों के अनुरूप नहीं था। हाल ही में संसद में गंभीर यौन दुर्व्यवहारों के आरोपों के बाद फैलन पहले नेता हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया है। 
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह भी माना कि आज से 10-15 साल पहले जो चीजें स्वीकार्य थीं, अब वे स्पष्ट रूप से स्वीकार करने योग्य नहीं हैं। हालांकि रक्षामंत्री ने पिछले सप्ताह स्वीकार किया था कि उन्होंने वर्ष 2002 में एक महिला पत्रकार के घुटने पर गलत इरादे से हाथ रखा था। पीएम टेरीजा मे ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें लिखे जवाबी पत्र में सार्वजनिक आचरण के उच्च आदर्श स्थापित करने के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत चुनी गईं भारतीय मूल की महिला     

प्रधानमंत्री टेरीजा मे को लिखे अपने त्यागपत्र में फैलन ने कहा कि हाल के दिनों में सांसदों के बारे में आरोपों की खबर आ रही है जिनसे मैं भलीभांति परिचित हूं। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि इनमें से कई खबरें गलत हैं लेकिन मैं अपने बारे में एक आरोप स्वीकार करता हूं कि अतीत में मैं अपने उच्च स्तर से नीचे गिर गया था। 

मैं अभी रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। फैलन ने उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद भी दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फैलन ने यह कदम कुछ साल पहले एक पत्रकार जूलिया हार्टले-ब्रीवर के घुटनों पर हाथ रखने की गलती के लिए दिया है या किसी अन्य कारण से। हालांकि इस्तीफे के केंद्र में आई हार्टले-ब्रीवर ने कहा कि वह इस घटना से खुद को जुड़ा हुआ नहीं पा रही हैं।  

महिला पत्रकार ने इस्तीफे पर अचरज जताया

British defence minister Sir Michael Fallon has resigned after sex scandal claim

पत्रकार हार्टले-ब्रीवर ने रक्षामंत्री माइकल फैलन के इस्तीफे पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह मामला 15 साल पहले का है। मुझे लगता है अभी कुछ और आरोप सामने आने वाले हैं।

मुझे शक है कि यह इस्तीफा सिर्फ मेरे घुटने के वजह से नहीं हुआ है और यदि वाकई यह सच है तो यह पागलपन है। मुझे लगता है कि फैलन एक अच्छे रक्षामंत्री थे और मैं दुखी हूं कि मंत्रिमंडल का एक अग्रणी सदस्य ऐसे विदा हुआ है।

भारतवंशी सांसद ने यौन उत्पीड़न मामले में पीएम को घेरा
भारतीय मूल की सांसद लीसा नंदी ने आज ब्रिटेन की संसद में दावा किया कि पीएम टेरीजा मे यौन उत्पीड़न मामले के संबंध में कार्रवाई करने में विफल रही हैं। इस संबंध में लीजा ने प्रधानमंत्री को करीब तीन साल पहले सूचित किया था।

लीजा नंदी ने हाउस ऑफ कामंस में पीएम से पूछे गए साप्ताहिक सवालों के तहत ब्रिटिश नेताओं से जुड़े यौन दुर्व्यवहार के मामलों को लेकर हंगामे के बीच यह बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed