फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   British court will decide on vijay Mallya extradition 10th of Dec

भगोड़े कारोबारी माल्या के प्रत्यर्पण पर 10 दिसंबर को निर्णय सुनाएगी ब्रिटिश कोर्ट

Thu, 13 Sep 2018 03:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 03:35 AM IST
विज्ञापन
British court will decide on vijay Mallya extradition 10th of Dec

बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपया लेकर भगोड़ा हुए शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत वापस लाया जा सकेगा या नहीं, इस बात का निर्णय 10 दिसंबर को होगा। भारत की तरफ से किए गए प्रत्यर्पण के आग्रह पर सुनवाई कर रही वेस्टमिंस्टर कोर्ट की जज एम्मा आर्बुथनॉट ने बुधवार को दोनों पक्षों की फाइनल बहस सुनने के बाद ये तारीख तय की। फैसला आने तक माल्या को इस मामले में मिली जमानत बरकरार रहेगी।

विज्ञापन


इससे पहले सुनवाई के दौरान माल्या के वकीलों ने वेस्टमिंस्टर कोर्ट के सामने भारत सरकार की तरफ से रखे गए सबूतों को सरासर निराधार बताया। साथ ही आर्थर रोड जेल के वीडियो की भी आलोचना की। माल्या की वकील क्लेर मोंटगोमेरी ने कहा कि बैरक में ताजा पेंट किया गया है और वहां कृत्रिम तरीके से प्रकाश दिखाने की कोशिश की गई, जो वहां है ही नहीं। 
विज्ञापन


माल्या की वकील ने मांग की कि कोर्ट एक स्वतंत्र जांच दल को जेल की बैरक का निरीक्षण करने भेजे, जो ये तय करे कि यह बैरक ब्रिटिश मानवाधिकार मानकों को पूरा करती है या नहीं। उन्होंने ये भी दावा किया कि वीडियो में दिखाई गई बैरक इससे पहले भारतीय अधिकारियों की तरफ से दिए गए फोटो से मेल नहीं खाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जज आर्बुथनॉट ने स्पष्ट किया कि वे भारत में कैदखाने की स्थिति के बारे में कोई और जानकारी नहीं चाहती हैं। बता दें कि जज एम्मा ने जुलाई में पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई को बैरक का वीडियो पेश करने के आदेश दिए थे। इसी बैरक में प्रत्यर्पण के बाद माल्या को भारत लाकर रखा जाएगा। 

आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 का वीडियो देख माल्या बोले, बहुत अच्छा

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाए जाने के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल की जिस बैरक में रखा जाएगा, उस बैरक संख्या-12 का वीडियो बुधवार को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में जज के सामने पेश किया गया। इस दौरान मौजूद माल्या ने भी वीडियो देखा और उसके बाद व्यंग्यात्मक ढंग से टिप्पणी करते हुए इस वीडियो को बहुत अच्छा बताया। 


हालांकि माल्या ने बाद में मीडिया से कहा कि वे इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि वे इस मामले में बलि का बकरा बनाए जा रहे हैं, जिसे दोनों पार्टियां (कांग्रेस व भाजपा) पसंद नहीं करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed