फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   britain will stop finance help to India

भारत को आर्थिक सहायता बंद करेगा ब्रिटेन

Fri, 09 Nov 2012 10:53 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 09 Nov 2012 10:53 PM IST
विज्ञापन
britain will stop finance help to India

ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय सहायता मामलों की मंत्री ने घोषणा की है कि ब्रिटेन भारत को साल 2015 तक अपने यहां से मिलने वाली सहायता पर रोक लगा देगा। यह कटौती वर्ष 2013 से 2015 के बीच चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। इस दौरान सहायता में करीब 1700 करोड़ रुपयों की कटौती की जाएगी।

विज्ञापन


ब्रितानी मंत्री जस्टिन ग्रीनिंग ने इस बाबत घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि भारत आर्थिक रूप से तरक्की कर रहा है और दुनिया में एक ताकत के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन


विवाद
भारत को मिलने वाली सहायता पर ब्रिटेन में लंबे समय से विवाद हो रहा था, खास तौर पर कंजर्वेटिव पार्टी के कई सांसद भारत को सहायता जारी रखने के खिलाफ मुखर थे। इसके पहले लंबे समय से ब्रितानी सरकारें यह कहकर भारत को सहायता जारी रखने को जायज़ ठहराती रही हैं कि भारत में दुनिया के सर्वाधिक गरीब लोगों का एक बड़ा हिस्सा बसता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिन ग्रीनिंग ने सितंबर में कार्यभार संभाला है। उसके बाद से वो पूरी दुनिया में ब्रिटेन द्वारा चलाए जा रहे सहायता कार्यक्रमों की समीक्षा कर रही हैं। चंद रोज़ पहले वो इसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए भारत आईं थीं।

बदलता भारत
ग्रीनिंग ने इस निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि भारत ने 'जोरदार प्रगति' की है और अब भारत को आर्थिक की जगह तकनीकी सहायता देना अधिक उचित होगा। ग्रीनिंग ने कहा "कार्यक्रमों की समीक्षा और भारत सरकार के साथ बातचीत के बाद इस बात पर सहमति बनी है कि हमें सहायता की जगह परस्पर कुशलता को बढाने पर ध्यान देना चाहिए।"

ब्रितानी मंत्री ने कहा, "वक्त आ गया है कि दुनिया में भारत की बदली हुई स्थिति को पहचाना जाए।" उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वर्तमान में चल रहे सभी कार्यक्रमों को सहायता जारी रहेगी लेकिन भविष्य के लिए ब्रिटेन कोई भी नया अनुबंध नहीं करेगा।


बीबीसी के राजनीतिक मामलों के संवाददाता का कहना है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि ब्रिटेन अपनी सहायता को उन देशों पर केंद्रित करना चाहता है जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed