फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Britain to easy visa for Indian doctors, US Home Minister Will Make Formal Declaration

भारतीय डॉक्टरों के लिए वीजा आसान करेगा ब्रिटेन, अमेरिकी गृह मंत्री करेंगे औपचारिक घोषणा

Fri, 15 Jun 2018 04:43 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Fri, 15 Jun 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
Britain to easy visa for Indian doctors, US Home Minister Will Make Formal Declaration
c - फोटो : demo pic
ब्रिटेन सरकार अपने यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भारतीय डॉक्टरों के लिए वीजा नियमों को आसान बनाने जा रही है। अमेरिकी गृह मंत्री साजिद जावेद शुक्रवार को यूके की वार्षिक वीजा सीमा 20,700 से यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बाहर के देशों से डॉक्टरों और नर्सों को बाहर रखने औपचारिक घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


जावेद ने इस महीने की शुरुआत में इस मुद्दे की समीक्षा करने का वादा किया था। इस घोषणा के हिस्से के रूप में जावेद द्वारा कंपनियों को गैर ईयू देशों से उच्च कुशल पेशेवरों की नियुक्ति की अनुमति के लिए टीयर 2 वीजा श्रेणी को व्यापक रूप से आसान बनाने की घोषणा की उम्मीद है। विशेष पेशेवरों की कमी को दूर करने लिए मासिक सीमा बढ़ाई जा सकती है। 
विज्ञापन


यह कदम ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (बीएपीआईओ) समेत देश भर के हेल्थकेयर समूह के कोशिशों के बाद उठाया जा रहा है। बीएपीआईओ के अध्यक्ष डॉ. रमेश मेहता ने कहा, ‘यह जीत का पहला कदम है। हम इस बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।’ मालूम हो कि एनएचएस इंग्लैंड में इस साल फरवरी में डॉक्टरों के करीब 10 हजार और नर्सों के 35000 पद रिक्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालाना 20,700 लोग पा सकते हैं वीजा

टायर-2 कैटेगरी में तय सलाना सीमा में कंपनियां यूरोपियन यूनियन से बाहर के 20,700 पेशवर लोगों या एक महीने में अधिकतम 1,600 पेशेवर लोगों को ही रख सकती है। ब्रिटिश मेडिकल असोसिएशन काउंसिल ने भी इमीग्रेशन सिस्टम को सुधारने की मांग की थी।


गैर- यूरोपीय डॉक्टरों के 2360 आवेदन अस्वीकृत

हाल के आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में गैर यूरोपीय डॉक्टरों के 2360 वीजा आवेदन खारिज किए गए हैं। इनमें से अधिकतर डॉक्टर भारत से संबंधित हैं। मई महीने में आई एक रिपोर्ट के अनुसार स्किल्ड वर्करों को वीजा जारी करने की सालाना सीमा तय करने का सबसे ज्यादा असर भारतीय पेशवरों पर पर पड़ रहा है। ब्रिटेन में इंजीनियर, आईटी प्रोफेशनल, डॉक्टर और टीचर्स समेत 6080 कुशल कामगारों को दिसंबर 2017 के बाद से वीजा नहीं दिया। इसमें भारतीय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed