{"_id":"59daaa524f1c1b6a678b4ce2","slug":"britain-s-first-ship-lost-in-world-war-ii-discovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नष्ट ब्रिटेन का जहाज मिला ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नष्ट ब्रिटेन का जहाज मिला
Updated Mon, 09 Oct 2017 04:14 AM IST
विज्ञापन
ship lost
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन का पहला जहाज एथेनिया के अवशेष आयरलैंड के तट पर समुद्र तल में मिला है। यह जहाज द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान डूब गया था। समुद्री वैज्ञानिक डेविड मीर्न्स ने कहा कि सोनार के आंकड़ों से पता चला है कि ट्रान्स अटलांटिक यात्री पोत एथेनिया आयरलैंड के तट पर रॉकलबैंक के पास समुद्र में 200 मीटर नीचे पड़ा है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का कहना है कि 1939 में एडोल्फ हिटलर पर ब्रिटेन द्वारा युद्ध की घोषणा के बाद एक जर्मन पनडुब्बी ने इस जहाज को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। इसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर अमेरिकी थे। मीर्न्स ने कहा कि आयरलैंड के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा अधिग्रहित सोनार यंत्र डेटा में एथेनिया के अवशेष दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसका पिछला भाग पनडुब्बी के हमलों से क्षतिग्रस्त है और तलछट पर पड़ा हुआ है। इसका आकार भी सही दिख रहा है। एक अनुमान के अनुसार यह जहाज 160 मीटर लंबा है और यह 13500 टन का यात्री पोत है।
विज्ञापन