फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   britain princess is pregnant again

फिर प्रेगनेंट हैं ब्रिटेन की राजकुमारी?

Mon, 14 Apr 2014 04:27 PM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
britain princess is pregnant again

ब्रिटिश शाही परिवार में जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आ सकता है। अपनी पत्नी केट और बेटे प्रिंस जॉर्ज के साथ न्यूजीलैंड दौरे का लुत्फ उठा रहे प्रिंस विलियम ने इसके संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


अब हर किसी की नजरें उनकी पत्नी केट पर टिक गई हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके दोबारा मां बनने की अटकलों में कितनी सच्चाई है।

हालांकि रविवार को उन्होंने वाइन पीकर और जेट बोट में सफर कर इन अटकलों को कमजोर कर दिया। दरअसल, प्रेगनेंट महिलाओं को इससे बचने की सलाह दी जाती है। अपने पहले आधिकारिक दौरे पर न्यूजीलैंड पहुंचा केट का आठ माह का रॉयल बेबी प्रिंस जॉर्ज लोगों के बीच स्टार बन गया है।
विज्ञापन

प्रिंस विलियम ने दिए संकेत

britain princess is pregnant again

पिता विलियम ने कहा कि जल्द ही एक दूसरा रॉयल बेबी इस स्टारडम को शेयर कर सकता है। उन्होंने प्रिंस जॉर्ज के लिए ऊनी शॉल बनाने वाली महिला सिंथिया रीड को केट के दोबारा मां बनने के संकेत दिए।

विलियम ने कहा कि आपको जल्द ही एक और शॉल बनानी पड़ सकती है। प्रिंस जॉर्ज के जन्म पर उन्हें दिया जाने वाला शॉल न्यूजीलैंड का आधिकारिक गिफ्ट था।

रीड ने मीडिया को बताया कि विलियम मजाक नहीं कर रहे थे। उनकी बात से लगा जैसे वह दूसरे रॉयल बेबी के बारे में संकेत दे रहे हैं। इस बीच, विलियम ने रग्बी में केट को पछाड़ कर बीते शुक्रवार का हिसाब भी बराबर कर लिया। केट ने उन्हें नौकायन दौड़ में मात दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed