मुस्लिम महिलाओं से ब्रिटेन पुलिस की अनोखी अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरमपंथियों पर लगाम लगाने के लिए ब्रितानी पुलिस मुस्लिम महिलाओं से एक अनोखी अपील कर रही है। पुलिस की चरमपंथ विरोधी शाखा के अधिकारी मुस्लिम महिलाओं से कह रहे हैं कि सीरिया में जारी लड़ाई में शामिल होने के लिए जा रहे अपने रिश्तेदारों को वो लोग रोकें।
सीरिया में राष्ट्रपति असद की सरकार के ख़िलाफ़ चल रहे गृह युद्ध में शामिल होने वाले ब्रितानी पुरुषों की हाल में बड़ी संख्या में मृत्यु हुई है। इसी के मद्देनज़र महिलाओं से हस्तक्षेप किए जाने को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर के अभियान की शुरुआत की गई है।
इस संबंध में अपील के लिए लंदन, बर्मिंघम और मानचेस्टर जैसे शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि सैकड़ों की संख्या में लोग ब्रिटेन से सीरिया पहुंचे हैं, जिनमें से कुछ लौट आए हैं।
'लड़ाई में रिश्तेदारों को शामिल होने से रोकें'
पुलिस के अनुसार, इस साल सीरिया से संबंध रखने वाले चालीस लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई युद्ध में कम से कम बीस ब्रिटेन की नागरिक मारे गए हैं।
फ़रवरी में तीन बच्चों के पिता अब्दुल वहीद मज़ीद सीरियाई युद्ध में पहले ब्रितानी आत्मघाती हमलावर बने थे। 2013 की पहली तिमाही के मुकाबले इस वर्ष सीरिया से संबंधित अपराधों को लेकर ब्रिटेन में हुई गिरफ़्तारियों की संख्या में दोगुने का इजाफ़ा हुआ है।
डिप्टी असिस्टेंट कमिश्नर हेलेन बॉल ने बताया कि वो नौजवान लोगों को सीरिया जाने से रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के साथ एक बहस शुरू करना चाहती थीं। हालांकि आलोचकों का कहना है कि ब्रितानी मुस्लिम समुदाय में पुलिस के प्रति विश्वास में कमी होने की वजह से यह संदेश कितना प्रभावी होगा, कहा नहीं जा सकता।