{"_id":"ea5bb07b517f53a30176cf7efd8af0dd","slug":"britain-period-time-off-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरियड के दौरान महिलाओं को ऑफिस से छुट्टी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
पीरियड के दौरान महिलाओं को ऑफिस से छुट्टी
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की एक कंपनी नई पहल के तहत अपनी महिला कर्मचारियों के लिए 'पीरियड पॉलिसी' शुरू करने वाली है। पीरियड पॉलिसी के अनुसार महिला कर्मचारी माहवारी के दौरान काम के घंटों में बदलाव कर सकती हैं।
विज्ञापन
ब्रिस्टल की को-एक्जिस्ट नाम की कंपनी का कहना है कि महिलाएं माहवारी के दौरान छुट्टी ले सकती हैं जिसकी पूर्ति वे बाद में अपने काम से करेंगी।
कंपनी की निदेशिका बेक्स बाक्स्टर ने ब्रिस्टल पोस्ट को बताया कि उन्होंने देखा है कि कैसे दफ्तर में महिलाएं दर्द में भी काम करती रहती हैं और घर जाने का नाम नहीं लेती, ये 'अनुचित' है।
विज्ञापन
कामकाजी महिलाओं की माहवारी के दौरान की मुश्किलों को रेखांकित करने और उसके लिए कदम उठाने वाला ब्रिटेन पहला देश नहीं हैं।
जापान, चीन के कुछ हिस्सों, दक्षिण कोरिया और ताइवान में माहवारी के दौरान महिला कर्मचारियों के लिए छुट्टी का प्रावधान है। ब्रिटेन में इस तरह की शुरुआत करने वाली ये पहली कंपनी है।
विज्ञापन
बाक्स्टर कहती हैं कि महिलाएं माहवारी के समय छुट्टी लेने से डरती हैं। उन्होंने बीबीसी को बताया, "उन्हें लगता है कि अगर माहवारी के समय उन्होंने छुट्टी ली तो उन्हें पुरुषों की तुलना में कम काबिल समझा जाएगा।" को-एक्जिस्ट कंपनी में कुल 24 कर्मचारी हैं। इनमें से सात पुरुष हैं।