फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Britain: indian students said PM modi ensure justice for rape victims on india

ब्रिटेन में भी गूंजा कठुआ-उन्नाव रेप कांड, भारतीय छात्रों ने PM मोदी को लिखा पत्र

Sun, 15 Apr 2018 09:40 PM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Sun, 15 Apr 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Britain: indian students said PM modi ensure justice for rape victims on india
- फोटो : SELF

ब्रिटेन में भारतीय छात्रों और पूर्व छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत के विभिन्न राज्यों में बलात्कार के मामलों में न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। भारतीय छात्रों ने मोदी को लिखे पत्र को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में सौंपा है। 

विज्ञापन


ब्रिटिश विश्वविद्यालयों के 19 भारतीय सोसायटी समेत नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स और एल्यूमिनी यूनियन (एनआईएसएयू) ब्रिटेन ने मंगलवार को भारतीय प्रधानमंत्री की चार-दिवसीय यात्रा से पहले 14 अप्रैल को यह पत्र भारतीय दूतावास को सौंपा है। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने पत्र में हाल ही में जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हुई जघन्य बलात्कार के मामले में प्रधानमंत्री से न्याय को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में लिखा गया, ‘माननीय प्रधानमंत्री न्याय को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। पहले भी आपने ने विमुद्रीकरण की तरह कठिन और मुश्किल फैसले लिए हैं। कृपया इस तरह का ठोस कदम बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में भी उठाएं। यह भारत की बेटियों का मामला है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed