फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   britain foreign minister resigns

ब्रिटेन के विदेश मंत्री का इस्तीफा

Tue, 15 Jul 2014 08:39 AM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
britain foreign minister resigns

ब्रितानी विदेश मंत्री विलियम हेग ने इस्तीफा दे दिया है। ब्रितानी प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार हेग अब निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता के तौर पर कैबिनेट में शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


वह अगले साल होने वाले आम चुनाव में चुनाव भी नहीं लडेंगे।

ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अपनी कैबिनेट में बडा फेरबदल कर रहे हैं। हेग का इस्तीफा उसी फेरबदल की कडी में हुआ है।

कुछ वरिष्ठ मंत्रियों ने बीबीसी को बताया है कि मौजूदा रक्षा मंत्री फिलिप हैमंड हेग की जगह ले सकते हैं।

इसी फेरबदल के तहत कंजर्वेटिव पार्टी के काफी वरिष्ठ नेता केन क्लार्क भी पद छोड रहे हैं। क्लार्क 1970 में सांसद बने थे और कैबिनेट में बिना किसी पद के मंत्री थे।
विज्ञापन


वैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों मार्गरेट थैचर और जॉन मेजर के कार्यकाल में उन्होंने प्रमुख मंत्री पद सँभाले थे। उनमें गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय जैसे कार्यभार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस फेरबदल में प्रधानमंत्री कैमरन और महिलाओं को कैबिनेट में जगह देंगे। कई और मंत्री भी कैबिनेट से इस्तीफा दे रहे हैं मगर उनकी जगह नए चेहरों की घोषणा अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed