{"_id":"591076774f1c1bdc55851b0a","slug":"boy-invites-queen-elizabeth-ii-to-his-fifth-birthday-and-gets-a-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब भारतीय मूल के लड़के ने ब्रिटेन की महारानी को दिया निमंत्रण तो ऐसे मिला जवाब","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
...जब भारतीय मूल के लड़के ने ब्रिटेन की महारानी को दिया निमंत्रण तो ऐसे मिला जवाब
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
Updated Mon, 08 May 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के लड़के ने पत्र लिखकर अपने पांचवें जन्मदिन पार्टी पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को आमंत्रित किया है। पत्र में लड़के ने यह भी लिखा है कि उन्होंने महसूस किया है कि वह असली सुपरहीरो की तरह थीं। इसके जवाब में उसे महारानी का पत्र मिला है, जिसमें महारानी एलिजाबेथ की तरफ से व्यस्त कार्यक्रमों के चलते आने में असमर्थता जाहिर की है। लेकिन महारानी ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
चार वर्षीय शान डुले 25 जून को अपने जन्म दिन पर वेस्ट मिडलैंड के सैंडवेल स्थित अपने घर में एक पार्टी का आयोजन किया है और अपनी मां बलजिंदर को 91 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ को आमंत्रित करने के लिए कहा। इस पर उसकी मां ने उससे कहा कि महारानी अपने बकिंगघम पैलेस में कार्यक्रमों में व्यस्त हो सकती हैं।
विज्ञापन
इस पर शान ने कहा कि यह भी हो सकता है कि महारानी उनके आमंत्रण को स्वीकार कर पार्टी में शरीक हों। इसके बाद शान ने 13 मार्च को महारानी को एक आमंत्रण पत्र भेजा, जिसमें उसने लिखा, ‘डियर एचआरएच महारानी एलिजाबेथ, मेरा मानना है कि आप दुनिया में सबसे बेहतरीन महारानी हैं। मैं वास्तव में आपके मुकुट और लाल लिबास को, जो आप पहनतीं हैं, उसे पसंद करता हूं। मैं आपको सुपरहीरो मानता हूं।’
विज्ञापन
इसके बाद उसने अपने जन्मदिन पार्टी पर महारानी से उनकी मौजूदगी का आग्रह किया। इसके बाद उसने लिखा कि मैं आपसे आपके घोड़ों, आपके कुत्तों और गरीब बच्चों के बारे में बात करना चाहता हूं। लेकिन 3 मई को रॉयल सील के साथ पत्र जब उसे महारानी का जवाब आया तो उसकी उम्मीद टूट गई। महारानी की ओर से लिखे पत्र में कहा गया कि अपने व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से महारानी तुम्हारे घर पर आ नहीं सकती हैं।
लिहाजा उन्हें तुम्हारा आमंत्रण अस्वीकार है। लेकिन महारानी ने तुम्हारी तारीफ की हैं और वह यह जानकार खुश हुईं कि तुम उनके बारे में अच्छा ख्याल रखते हो और तुम्हें उनका घोड़ा पसंद है। महारानी ने तुम्हें 25 जून को हैप्पी बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। इसके बाद शान ने अपनी मां और अपने 39 वर्षीय पिता ओनहार से कहा कि मैं पत्र पढ़कर निराश जरूर हुआ कि महारानी ने मेरा आमंत्रण अस्वीकार कर दिया। लेकिन मैं काफी खुश हूं कि उन्होंने मेरा पत्र पढ़ा। मैं उनके घोड़ों और उनके कुत्तों को पसंद करता हूं। मैं इस गर्मी में उनके घर पर उनसे मिलने जाऊंगा और उम्मीद है कि महारानी मुझसे जरूर मिलेगी।