फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   blindness stemcells

क्या मिलेगा अंधेपन से छुटकारा?

Wed, 24 Jul 2013 08:09 AM IST
Updated Wed, 24 Jul 2013 08:09 AM IST
विज्ञापन
blindness stemcells

जैव प्रौद्योगिकी पर किए गये एक शोध से पता चला है कि आँख का वह हिस्सा जो रोशनी को पकड़ता है, उसे अब स्टेम कोशिकाओं के ज़रिए ठीक किया जा सकेगा।

विज्ञापन


मूरफील्ड नेत्र अस्पताल एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन की टीम के मुताबिक पहली बार सच में इंसानों पर यह परीक्षण किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने इसे एक 'महत्वपूर्ण सफलता' और आगे के लिए बड़ा कदम बताया है।
विज्ञापन


फोटोरिसेप्टर रेटिना में उपस्थित वे कोशिकाएँ है जो रोशनी को यांत्रिक तरंगों में परिवर्तित कर मस्तिष्क में भेज देती हैं। हालाँकि ये कोशिकाएँ अंधेपन की कुछ स्थितियों में मर भी सकती हैं जैसे कि किसी गंभीर बीमारी के होने या उम्र के ढलने पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में फोटोरिसेप्टर कोशिकाओं को जीवित रखने के लिए स्टेम कोशिकाओं के प्रयोग का परीक्षण पहले से हो रहा है। लंदन स्थित टीम ने यह दिखाया कि रोशनी को ढूँढने वाली कोशिकाओं को बदला जा सकता है जिससे अंधेपन को दूर करने की संभावना बढ़ जाती है।

चूहों पर परीक्षण


उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में रेटिना को बनाने की नई तकनीक का प्रयोग किया है। इसमें हज़ारों स्टेम कोशिकाओं को इकठ्ठा किया गया जिन्हें फोटोरिसेप्टर कोशिकाओं से बदल कर एक अंधे चूहे की आँख में इंजेक्ट कर दिया गया।


अध्ययन में यह पता चला है कि इन कोशिकाओं ने पहले से मौजूद कोशिकाओं के साथ जुड़कर आँख में ठीक से कम करना शुरू कर दिया।

हालाँकि इसका असर अभी भी बहुत कम है क्योंकि लगभग दो लाख कोशिकाओं में से सिर्फ़ एक हज़ार कोशिकाओं ने ही वाकई में कम करना शुरू किया था।

मुख्य शोधकर्ता प्रोफेसर रॉबिन अली ने बीबीसी को बताया, ''अब इससे हमें मानवों में प्रयोग करने का तरीका भी मिल गया है। इसलिए हम बहुत ही उत्साहित हैं। पाँच साल से चल रहे इस शोध का चिकित्सीय परीक्षण करना अब हमारा लक्ष्य है।''

आँख का प्रतिरक्षी तंत्र बहुत कमजोर होने से भी इस प्रतिरोपण के खारिज होने के अवसर बहुत कम हैं। हज़ारों स्टेम कोशिकाएँ आँख की दृष्टि को सुधार सकती हैं जबकि इतनी ही संख्या में स्टेम कोशिकाएँ खराब लीवर जैसे बड़े अंग को दोबारा नहीं बना सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed