{"_id":"7460e86c68839624b53605f5eef4e138","slug":"black-mp-racism-allegation-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सांसद को समझा गया सफाई कर्मचारी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
जब सांसद को समझा गया सफाई कर्मचारी
Updated Tue, 01 Mar 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में काले समुदाय की एक महिला सांसद डॉन बटलर ने कहा कि वो वेस्टमिन्सटर में नस्लवाद का शिकार हुई थीं और उन्हें एक अन्य सांसद ने सफाई वाला समझ लिया था।
विज्ञापन
डॉन ने बीबीसी रेडियो 5 से कहा कि जब वो केवल सांसदों के लिए बनी लिफ्ट में चढ़ीं, तब एक अन्य सांसद ने उनसे कहा कि 'ये लिफ्ट सफाई कर्मियों के लिए नहीं है।'
विज्ञापन
ब्रेंट सेंट्रल से चुनी गईं लेबर पार्टी की डॉन ने कहा कि सांसद बनने के बाद से ऐसी कई घटनाएं उनके साथ हो चुकी हैं। 46 वर्षीय डॉन 2005 में सांसद बनी थीं और पिछले साल दोबारा उन्हें चुना गया। लंदन के पूर्व मेयर केन लिविंगस्टोन ने कहा कि डॉन पिछले साल दोबारा चुनी गई थीं और उनके साथ जो भी हुआ वो बहुत ही हास्यस्पद है।
विज्ञापन
जमैकाई मूल की डॉन ने अपने साथ हुई नस्लवाद की अन्य घटनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "जब मैं महिलाओं के अधिकारों और समानता के लिए काम करने वाली फॉसेट सोसाइटी के लिए वर्ष 2008 में लिख रही थी तब भी मेरे साथ ऐसी ही घटना हुई थी।"
वो कहती हैं, "एक पूर्व मंत्री मेरे पास आए और पूछा कि क्या मुझे सांसदों के लिए बनी छत पर आने का हक है? जिसके जवाब में मैंने कहा कि मैं खुद सांसद हूं। तो उन्होंने कहा कि आजकल तो किसी को भी सांसद बना दिया जाता है।"