फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   big terrorist threat on britain

पेरिस हमलों जैसा खतरा ब्रिटेन पर भी: डेविड कैमरन

Sat, 14 Nov 2015 08:28 PM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
big terrorist threat on britain

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि पेरिस जैसा हमला ब्रिटेन पर भी हो सकता है। डाउनिंग स्ट्रीट में एक बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि खतरा तथाकथित इस्लामिक स्टेट के 'विकसित होने' और अधिक खतरनाक होने से है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में भी हमें ऐसा ही खतरा है। इस जहरीली विचारधारा का सफाया करने की कोशिशों को हम दोगुना कर देंगे।

उन्होंने कहा कि बीती रात के हमलों को देखते हुए ब्रिटेन चरमपंथी विरोधी नीति की समीक्षा करेगा और जो पेरिस में हुआ है उससे सीखने की कोशिश करेगा। कैमरन ने इन हमलों को 'द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से फ्रांस में हुई सबसे हिंसक घटना' करार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रिटेन फ्रांस के साथ दृढ़ और अडिग बनकर खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा, "चूंकि अभी पूरी तस्वीर साफ नहीं है इसलिए हमें कई ब्रितानियों के मारे जाने के लिए भी तैयार रहना होगा। हम ज़रूरतमंदों के लिए जो हो सकेगा, वह करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed