फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   big chemical attack possible in france

फ्रांस पर और बड़े हमले का खतरा, प्रधानमंत्री बोले

Thu, 19 Nov 2015 06:25 PM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
big chemical attack possible in france

फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वॉल्स ने सांसदों के साथ बहस में भाग लेते हुए चेतावनी दी है कि आतंकवादी संगठन फ़्रांस पर रासायनिक या जैविक हथियारों से हमला कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये बहस पेरिस में हुए आत्मघाती हमलों और धमाकों के संदर्भ में हो रही है। इन हमलों में 129 लोग मारे गए थे और 350 घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि हर समय हमले करने और जान से मारने के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


जो लोग ये आदेश दे रहे हैं, उनकी विकृत सोच की कोई सीमा नहीं है। सर कलम करना, आत्मघाती बमबारी, छुरे का इस्तेमाल...आज हम किसी भी विकल्प को छोड़ नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी को तीन महीने तक बढ़ाने के लिए सांसद में चर्चा हो रही

big chemical attack possible in france

प्रधानमंत्री वॉल्स ने कहा कि मैं पूरी सतर्कता बरतते हुए कह सकता हूं कि हमें ध्यान रखना होगा कि रासायनिक और जैविक हथियारों के इस्तेमाल का खतरा हमेशा बना हुआ है। फ्रांस में लगी हुई इमरजेंसी को तीन महीने तक बढ़ाने के लिए सांसद में चर्चा हो रही है।

वॉल्स ने यूरोपीय देशों से आहवान किया कि वे सभी की सुरक्षा के लिए एयरलाइन यात्रियों की जानकारी साझा करे। उधर पेरिस की पुलिस बुधवार को शहर के उत्तरी इलाक़े में हुए ऑपरेशन में मारे गए दो संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी है। इनमें से एक महिला थी जिसने आत्मघाती बेल्ट में विस्फोट किया था। अब भी पेरिस हमलों के मास्टरमाइंड माने जाने वाले अब्देलहमीद अबाउद के बारे में अनिश्चितता बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed