फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Big blow to British PM Theresa may, Two brexit ministers resign

ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे को बड़ा झटका, दो ब्रेक्जिट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Mon, 09 Jul 2018 08:42 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
Big blow to British PM Theresa may, Two brexit ministers resign

‘ब्रेक्जिट’ के बाद भी यूरोपीय संघ से मजबूत आर्थिक संबंध बनाए रखने को लेकर अपनी पार्टी को एकजुट करने के प्रयास में जुटी ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे को बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन के ब्रेक्जिट मंत्री डेविड डेविस और उनके एक सहयोगी ने रविवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डेविस ने रविवार को टेरीजा मे को लिखे एक पत्र में कहा, ‘हम ईयू मध्यस्थों को बहुत ज्यादा और बहुत जल्दी दे दे रहे हैं। इस रणनीति से हम बातचीत की कमजोर स्थिति में आ जाएंगे और संभव है कि उससे बच निकलना भी मुश्किल होगा। इस समय यह एक खतरनाक रणनीति है।’ 

विज्ञापन


शुक्रवार को कैबिनेट ने ब्रसेल्स के साथ बातचीत की योजना को मंजूरी दी थी

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उप ब्रेक्जिट मंत्री स्टीव बेकर ने भी इस्तीफा दे दिया है। दोनों के इस्तीफा देने से पहले शुक्रवार को ही कैबिनेट ने उस योजना को मंजूरी दी थी, जिसमें ब्रसेल्स के साथ बातचीत के रास्ते खोलने के प्रयास संबंधी बातें शामिल थीं। डेविस ने 2016 के जनमत संग्रह में ब्रेक्जिट के लिए प्रचार किया था। डेविस ने कहा कि उनके इस्तीफे से हो सकता है सरकार पर थोड़ा दबाव बने और वह कोई और खतरनाक कदम उठाने से बचें। मैं लगातार यह कहता रहूंगा कि इस समझौते को इससे भी अच्छे तरीके से किया जा सकता है।
विज्ञापन


आपके काम के लिए धन्यवाद : मे

डेविस के पत्र का जवाब देते हुए टेरीजा मे ने कहा कि शुक्रवार को मंत्रिमंडल में हम जिस नीति पर सहमत हुए थे, उसके बारे में आपकी राय से मैं सहमत नहीं हूं। आपके काम के लिए बहुत धन्यवाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में एक और मंत्री के इस्तीफे की खबरें 

ब्रेक्जिट विभाग की एक अन्य मंत्री स्यूला ब्रेवरमैन के इस्तीफे के बारे में भी स्थानीय मीडिया में खबरें चल रही हैं। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं ब्रेमरमैन ने भी इस खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed