फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   belgian prime minister's laptop was stolen

बेल्जियम के प्रधानमंत्री का लैपटॉप चोरी हुआ

Fri, 22 Aug 2014 08:59 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
belgian prime minister's laptop was stolen
बेल्जियम के निवर्तमान प्रधानमंत्री की कार से एक चोर ने उनका लैपटॉप चोरी कर लिया है।
विज्ञापन


चोरी सोमवार को हुई जब प्रधानमंत्री डी रुपो एक जिम में थे लेकिन मामले के बारे में जानकारी अब सामने आई हैं।

प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने उन खबरों से इनकार किया है कि लैपटॉप में गोपनीय जानकारी और राजघराने के बारे में संवेदनशील जानकारी थी।

प्रवक्ता का कहना था कि लैपटॉप में "कुछ निजी नोट्स और काम से संबंधित कुछ दस्तावेज" थे।

डच भाषा के अखबार हेट लात्स्ते के मुताबिक चोर को उस वक्त मौका मिला जब प्रधान मंत्री का ड्राइवर एक किताबों की दुकान में गया और खुद प्रधान मंत्री जिम के अंदर थे।


चोर ने ऑडी ए6 मॉडल की गाडी की खिड़की तोड़ी, पीछे वाली सीट को मोड़ा और गाड़ी के पीछे के हिस्से में उसे लैपटॉप मिल गया।

चोरी के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने पुलिस को अपना बयान दिया। अखबार के मुताबिक डी रूपो ने बयान में लैपटॉप में देश की अंदरूनी राजनीति और राजघराने के बारे में अहम जानकारी होने के संकेत दिए।
विज्ञापन


ब्रसल्स की पुलिस चोरी के मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी प्रधान मंत्री डी रूपो के कंप्यूटर सुर्खियों में रहे हैं।

सितंबर 2013 में संघीय अभियोजकों ने प्रधानमंत्री के ऑफिस में कंप्यूटर हैकिंग के दो संभावित मामलों की जांच शुरु की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed