{"_id":"5a9e08e14f1c1bc65c8b5b70","slug":"barcelona-terror-attack-british-indian-man-wins-pride-of-birmingham-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के हैरी अथवाल को मिलेगा प्राइड ऑफ बर्मिंघम अवॉर्ड","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
भारतीय मूल के हैरी अथवाल को मिलेगा प्राइड ऑफ बर्मिंघम अवॉर्ड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
बार्सिलोना आतंकी हमला
बर्मिंघम में रहने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति हैरी अथवाल को प्राइड ऑफ बर्मिंघम अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड उन्हें पिछले साल बार्सिलोना आतंकी हमले में एक घायल लड़के की मदद की थी और उसे अपने जीवन को खतरे में डाल दिया था। इस हमले में 13 व्यक्तियों की मौत हो गई थी जबकि 100 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
हैरी ने सात वर्षीय जुलियन एलेसंद्रो कैडमैन की जान बचाने का प्रयास किया था। लड़का ब्रिटिश और ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई लेकिन उसके परिजनों ने मदद के लिए अथवाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं एक सिख हूं और इन सिखिज्म यह हमारी ड्यूटी है।
विज्ञापन