फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Baloch activists hold protest in Munich against Pakistan atrocities in Balochistan

'पीएम मोदी बलूचिस्तान आपको प्यार करता है'

Wed, 31 Aug 2016 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Baloch activists hold protest in Munich against Pakistan atrocities in Balochistan
- फोटो : ani

बलू‌चिस्तान में आजादी की मांग कर रहे लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि 'बलूचिस्तान उन्हें प्यार करता है। पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूचिस्तान में किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ जर्मनी के शहर म्यूनिख में बलूच कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी से सहयोग की अपील भी की। हाथों में बड़े-बड़े पोस्टर लिए बलूच प्रदर्शनकारियों ने बलूचिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे भी लगाए। लोगों के हाथों में पीएम मोदी के पोस्टर भी थे, जिन पर 'पीएम मोदी बलूचिस्तान लव्स यू' लिखा था। बलूचिस्तान के लोग जर्मनी में कई जगहों पर पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं।  

विज्ञापन

पीएम मोदी के बलूचिस्तान जिक्र के बाद तिलमिलाया हुआ है पाक

Baloch activists hold protest in Munich against Pakistan atrocities in Balochistan

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बढ़ते अत्याचार से लोगों के अंदर आक्रोश तेज हो रहा है। जब से पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर बलूचिस्तान का जिक्र किया है, तभी से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। खबर है कि अब पाकिस्तान केमिकल वेपन से बलूच लोगों पर हमले कर रहा है। 

गौरतलब है कि इसी तरह का विरोध प्रदर्शन पिछले हफ्ते जर्मनी के लेपिज्ग में किया गया था। जर्मनी में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार से मांग की थी कि वह बलूचिस्तान में प्रस्तावित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) योजना को तत्काल रद्द करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवारन में बलूच रिपब्लिकन पार्टी का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

Baloch activists hold protest in Munich against Pakistan atrocities in Balochistan
दूसरी तरफ बलूचिस्तान के अवारन में बलूच रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारे लगाए हैं। बलूच प्रदर्शनकारियों ने बलूचिस्तान के कई इलाकों में जारी पाकिस्तानी फौज की कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही अपनी जमीन पर चीन की दखलअंदाजी पर भी कड़ा ऐतराज जताया।

बलूच नेताओं का कहना है कि पाकिस्तान में जारी चीन की आर्थिक गतिविधियां उनके लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। प्रदर्शनकारियों में बड़ी तादाद में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शीर्ष बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed