{"_id":"593d21184f1c1baa5d9bed7a","slug":"author-eats-his-book-on-live-tv-after-wrong-prediction-about-uk-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोः यूके चुनाव की गलत भविष्यवाणी पर लेखक ने लाइव टीवी चैनल पर चबा कर खा ली अपनी किताब","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
वीडियोः यूके चुनाव की गलत भविष्यवाणी पर लेखक ने लाइव टीवी चैनल पर चबा कर खा ली अपनी किताब
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन चुनाव को लेकर अपनी भविष्यवाणी गलत साबित होने पर एक लेखक ने ब्रिटेन में लाइव प्रसारित हो रहे टीवी शो के दौरान अपनी पुस्तक चबा कर खा ली। लेखक ने ब्रिटेन संसदीय चुनाव में लेबर पार्टी के 38 फीसदी से कम वोट हासिल करने की भविष्यवाणी की थी।
विज्ञापन
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के प्रोफेसर और मैथ्यू गुडविन 'ब्रेग्जिट व्हाइ ब्रिटेन वोटेड टू लीव यूरोपियन यूनियन' के सह-लेखक हैं। मैथ्यू गुडविन ने बीते माहट्वीट किया था कि उन्होंने यह नहीं सोचा था कि जेरेमी कोर्बिन की लेबर पार्टी को आठ जून के आगामी चुनाव में 38 फीसदी वोट मिलेगा।
विज्ञापन
अपने ट्वीट में गुडविन ने कहा था, 'मैं यह ऊंचे स्वर में कह रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि लेबर पार्टी को 38 फीसदी वोट मिलेंगे। अगर उनको इतने वोट मिल गए तो मैं अपनी नयी किताब खुशी-खुशी खा जाउंगा।' ब्रिटेन संसदीय चुनाव के नतीजे आने के बाद गुडविन पर लेबर पार्टी के समर्थकों ने निशाना साधा। बता दें कि ब्रिटेन चुनाव में लेबर पार्टी को 40.3 फीसदी वोट मिले हैं।
विज्ञापन
शनिवार को गुडविन ब्रिटेन के चैनल स्काई न्यूज के एक शो में थे इस दौरान उनसे पूछा कि क्या वह अपनी बात पर खरा उतरेंगे? सवाल के बाद मैथ्यू गुडविन ने लाइव शो के ही दौरान अपनी किताब के पन्ने फाड़े और चबा गए। इसके बाद स्काई न्यूज चैनल के प्रोड्यूसर ने ट्वीट किया कि गुडविन ने किताब के पन्नों को चबाया और निगला नहीं। लाइव चैनल पर घटी यह घटना सुर्खियां बन गई और ब्रिटेन में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।