{"_id":"5b82aa5842c792463a2e53fa","slug":"australia-s-new-prime-minister-scott-morrison-announces-his-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री स्कॉट ने की अपने मंत्रिमंडल की घोषणा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री स्कॉट ने की अपने मंत्रिमंडल की घोषणा
एपी, कैनबरा
Updated Sun, 26 Aug 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री ने आज अपने मंत्रिमंडल की घोषणा की और सत्ता संघर्ष में अपना विरोध करने वाले नेताओं को दंडित नहीं किया। दरअसल, कंजरवेटिव गठबंधन सरकार को मई में होने वाले चुनाव से पहले एक संयुक्त मोर्चा के तौर पर खुद को पेश करने की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने अपने प्रतिद्वंद्वी पीटर डटन के खिलाफ शुक्रवार को सांसदों का समर्थन हासिल किया था। मॉरीसन अपने पूर्वाधिकारी मैलकम टर्नबुल के प्रति निष्ठावान रहे हैं। दरअसल, टर्नबुल से डटन ने सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के सांसदों का समर्थन साबित करने की मांग की थी। इस पर, टर्नबुल ने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
मॉरीसन ने डटन को गृह मंत्रालय का पद भार लौटा दिया है, जो वह टर्नबुल सरकार के तहत भी संभाल रहे थे। डॉटन समर्थित एम कॉरमैन को वित्त मंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है। हालांकि, आस्ट्रेलिया की प्रथम विदेश मंत्री जूली बिशप ने आज सुबह कैबिनेट छोड़ने की घोषणा की थी। बिशप की जगह माराइज पायने को विदेश मंत्री बनाया जाएगा।
विज्ञापन