{"_id":"5b82994a42c7924670023674","slug":"australia-julie-bishop-resigned-from-post-after-lagging-in-the-prime-minister-s-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया : प्रधानमंत्री की दौड़ में पिछड़ने के बाद विदेश मंत्री जूली बिशप ने पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
आस्ट्रेलिया : प्रधानमंत्री की दौड़ में पिछड़ने के बाद विदेश मंत्री जूली बिशप ने पद से दिया इस्तीफा
एएफपी, सिडनी
Updated Sun, 26 Aug 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद के लिए सत्ता संघर्ष में विफल होने के बाद विदेश मंत्री जूली बिशप ने आज कहा कि वह अपना पद छोड़ रही हैं। लिबरल पार्टी की उपप्रमुख बिशप शुक्रवार को नेतृत्व की चुनौती में पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल का स्थान लेने के लिए तीन उम्मीदवारों में एक के रुप में मैदान में उतरी थीं लेकिन उन्हें सहयोगियों का सबसे कम समर्थन उन्हें मिला था।
विज्ञापन
वैसे ओपनियन पोल में मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता सामने आयी थी। उनकी विदाई के बाद अब सवाल उठने लगा है कि क्या वह पार्टी की राजनीति और आस्ट्रेलिया में महिलाओं को परिसीमा में बांधने की शिकार हुई।
विज्ञापन
वह आस्ट्रेलिया सरकार में बिरले महिला आवाज थीं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैं बतौर विदेश मंत्री के पद से मंत्रिमंडल से इस्तीफा दूंगी।’’ उन्हें नेतृत्व के लिये हुए मतदान में 85 में महज 11 वोट ही मिले थे।
विज्ञापन