फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Attack on British Muslims women increases in Paris

ब्रिटिश मुस्लिम महिलाओं पर बढ़े पेरिस में हमले

Mon, 23 Nov 2015 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Nov 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
Attack on British Muslims women increases in Paris

फ्रांस की राजधानी पेरिस पर हुए आतंकी हमले के बाद ब्रिटेन में मुस्लिमों के खिलाफ नस्लीय हमले बढ़ गए हैं। मुस्लिम विरोधी हमलों को लेकर तैयार की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस हमले के बाद ब्रिटेन में मुस्लिमों पर 100 से ज्यादा नस्लीय हमले हुए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि पेरिस हमले के बाद मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ नस्लीय नफरत 300 फीसदी बढ़ गई है। दि इंडिपेंडेंट अखबार ने टेल मामा हेल्पलाइन द्वारा जमा किए गए आंकड़ों के आधार पर ये रिपोर्ट पेश की है।
विज्ञापन


यह संस्था मौखिक अथवा शारीरिक उत्पीड़न की घटनाओं का ब्यौरा रखती है। हेल्पलाइन द्वारा तैयार की गई यह रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

टेल मामा की रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस हमले के बाद मुस्लिमों के खिलाफ नफरत 115 से 300 फीसदी बढ़ गई है। इसके सबसे ज्यादा पीड़ित 14 से 45 वर्ष की मुस्लिम किशोरियां व महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर हो रही बदसलूकी

Attack on British Muslims women increases in Paris

हालांकि इनकी संख्या इससे भी ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि कई लोग पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाने में डरते हैं। हेल्पलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक ये उत्पीड़न की घटनाएं अधिकतर सार्वजनिक स्थल पर हुई हैं।

इसमें बस और ट्रेन में हुई घटनाएं भी शामिल हैं। इसमें 34 पीड़ित मुस्‍लिम महिलाएं थीं, जिन्होंने हिजाब पहना था और आठ किशोरियां थीं। कई पीड़ितों ने ये भी कहा है कि जब उनके साथ बदसलूकी हो रही थी, तब कोई भी उनके बचाव में नहीं आया।

16 पीड़िताओं ने तो यहां तक कहा है कि ऐसे ही हालात रहे तो उनके लिए भविष्य में बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। रिपोर्ट में इस स्थिति को लेकर चिंता जताई गई है और ऐसी घटनाओें पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed