फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   At least 65 media workers and journalists killed globally in the year 2017 Says RSF Report

2017 में दुनियाभर में मारे गए 65 पत्रकार व मीडियाकर्मी: रिपोर्ट

Tue, 19 Dec 2017 06:20 PM IST
एजेंसी, पेरिस
एजेंसी, पेरिस Updated Tue, 19 Dec 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
At least 65 media workers and journalists killed globally in the year 2017 Says RSF Report

रिपोटर्स विदआउट बॉडर्स (आरएसएफ) द्वारा मंगलवार को प्रकाशित वार्षिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 में दुनिया भर में 65 पत्रकार और मीडियाकर्मी मारे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए इन पत्रकारों में 50 पेशेवर संवाददाता थे। यह आंकड़ा बीते 14 वर्षों में सबसे कम है। 

विज्ञापन



दुनिया में पत्रकारों के लिए युद्धग्रस्त सीरिया सबसे खतरनाक देश के तौर पर बना हुआ है जहां 12 पत्रकार मारे गए। दूसरे स्थान पर मेक्सिको है जहां 11 पत्रकार मारे गए। मारे गए इन पत्रकारों में चर्चित जेवियर वाल्डेज भी थे जिन्होंने ड्रग वॉर के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। एएफपी के 50 वर्षीय इस पत्रकार की बीते मई महीने में हिंसाग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य सिनालोआ दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ब्रिटिश संसद में रुका ब्रेक्जिट बिल, अपनों से हारीं टेरीजा मे
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि मारे गए 65 पत्रकारों में 39 की हत्या की गई है जबकि बाकी रिपोर्टिंग करते हुए मारे गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि इराक, यमन और लीबिया जैसे देश पत्रकारों के लिए बेहद खतरनाक हैं। हालांकि पत्रकारों के लिए जोखिम केवल युद्धग्रस्त देशों में ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed