फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   At least 30 people have died due to a fire in Spain forest

स्पेन के जंगल में भीषण आग, 30 की मौत

Tue, 17 Oct 2017 01:14 AM IST
एजेंसी, लिस्बन
एजेंसी, लिस्बन Updated Tue, 17 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
At least 30 people have died due to a fire in Spain forest
Spain - फोटो : The Guardian

स्पेन के पश्चिमोत्तर जंगल में लगी भीषण आग पुर्तगाल के मध्य तक पहुंच गई। जिसके कारण बीते 24 घंटों में स्पेन 3 और पुर्तगाल में 27 लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मियों ने सोमवार को कहा कि, स्पेन में आग लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद आग इतनी फैल गई कि तूफान ओफेलिया के कारण यह और भी फैलती गई।

विज्ञापन


 पुर्तगाल में प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा ने आपातकाल की स्थिति घोषणा कर दी। क्योंकि आग पर काबू पाने के लिए  चार हजार से अधिक दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है। आग बुझाने के लिये कई दमकल कड़ी मशक्कत में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


पुर्तगाल की राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी द्वारा 27 मौतों की पुष्टि की गई है। यदि पिछले कुछ माह में देखा जाए तो पता चलता है कि बीते चार महीने में देश के इतिहास में सबसे घातक आग से 64 लोगों की मौत हुई और 17 जून को 250 से अधिक लोग घायल ऐसे ही हादसे में घायल हो गए थे। स्पेनिश गृह मंत्री जुआन इग्नासियों जोडो ने ट्वीट कर कहा कि ‘गैलेशिया में आग हादसे के संबंध में कई लोगों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गैलिशिया की प्रांतीय सरकार के प्रमुख नुनेज फीजू ने आरोप लगाया कि आग की घटनाओं के लिये आगजनी करने वाले जिम्मेदार हैं, जो जानबूझकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।’ उन्होंने कहा कि दमकल के साथ सैनिक और स्थानीय लोग भी आग की लपटों से जूझ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed