फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   ask a watch complex questions

सवालों का जवाब देने वाली घड़ी

Fri, 18 Jan 2013 09:09 AM IST
रिचर्ड टेलर, बीबीसी संवाददाता
रिचर्ड टेलर, बीबीसी संवाददाता Updated Fri, 18 Jan 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
ask a watch complex questions

मोबाइल तकनीक की दुनिया कितनी तेजी से बदल रही है, इसका जीता-जागता सबूत है ये घड़ी। आप इसे मोबाइलनुमा घड़ी भी कह सकते हैं जो 'एक पंत दो काज' नहीं बल्कि कई काम कर सकती है।

विज्ञापन


समय बताने के अलावा यह घड़ी आपको और भी बहुत कुछ बताती है। मसलन आप इससे पूछ सकते हैं कि बताओ आसपास कोई रेस्तरां है क्या?

यकीन मानिए यह घड़ी आपको नजदीकी रेस्तरां का पता बता देगी। इस घड़ी का नाम है मार्शन वॉच। इस घड़ी में एक एलसीडी डिसप्ले भी है जहां आप अपना फेसबुक स्टेटस अपडेट कर सकते हैं। इसमें आप एसएमएस ना केवल पढ़ सकते हैं, बल्कि सुन भी सकते हैं कि किसने आपको क्या संदेशा भेजा है।
विज्ञापन


किसी को पता भी नहीं चलेगा और कलाई पर बंधी इस घड़ी से आप तस्वीर भी खींच सकते हैं। अब आप जानना चाहेंगे कि यह घड़ी, मोबाइल की तरह आखिर कैसे काम करती है। यह घड़ी दरअसल आपके जेब में रखे मोबाइल फोन से ब्लूट्रूथ तकनीक के जरिए जुड़ी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आप इस घड़ी से बात कर रहे होते हैं, तब दरअसल ये आपके फोन से बतिया रही होती है। इस घड़ी में माइक्रोफ़ोन लगा होता है जो जिसके जरिए आप की आवाज मोबाइल से जुड़ती है और बात कर पाते हैं। यह घड़ी एंड्रायड और आईओएस दोनों ही तरह के मोबाइल पर काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed