{"_id":"f12b85e0-44f4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"are-your-photos-not-going-to-porn-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी फ़ोटो पोर्न साइट पर तो नहीं जा रहीं","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
आपकी फ़ोटो पोर्न साइट पर तो नहीं जा रहीं
Updated Thu, 13 Dec 2012 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कहीं छुट्टी पर जाएं और आपकी छुट्टी के दौरान खींची गई तस्वीरें पोर्न वेबसाइटों पर दिखें तो कैसा लगेगा आपको?
विज्ञापन
आश्चर्य होगा, गुस्सा आएगा, नाराज़ होंगी आप? बिल्कुल यही हुआ ब्रितानी फैशन ब्लॉगर पॉपी डिन्से के साथ।
वो गई छुट्टी मनाने और स्विमिंग सूट में खींची गई उनकी तस्वीरें आ गईं एक ऐसी वेबसाइट पर जो बहुत अच्छी तो नहीं ही थी।
वो कहती हैं, ‘‘मैंने जब अपना नाम गूगल किया तब मुझे पता चला। मैंने देखा कि गूगल खोज में छठे पन्ने पर कुछ लिंक हैं जिस पर मेरा नाम है। ये पोर्न साइट्स तो नहीं थे लेकिन मेरी तस्वीरें थीं जिनमें मैने स्विमिंग सूट पहन रखा है।’’
पहले तो डिन्से ने कुछ नहीं किया लेकिन धीरे-धीरे गूगल खोज में ये साइट ऊपर आने लगी तो उन्हें चिंता हुई और उन्होंने वेबसाइट से संपर्क करने की कोशिश की।
वो कहती हैं, ‘‘मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मेरी बात किसी ने नहीं सुनी।’’ लेकिन बाद में इस कंपनी की अमरीकी शाखा से संपर्क किया गया और वेबसाइट को कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप में बंद किया गया।
विज्ञापन
डिन्से बताती हैं कि वो हर दिन अपने फैशन ब्लॉग, मैंने क्या पहना है आज, में अपनी एक तस्वीर लगाती हैं और उनकी बहुत सारी तस्वीरें इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।
वो कहती हैं, ‘‘मेरी तस्वीरों का कोई भी इस्तेमाल करे तो ये कॉपीराइट का उल्लंघन होगा। कॉपीराइट मेरा है क्योंकि तस्वीर मैंने ली है।’’
हालांकि मामला यहीं तक नहीं है। डिन्से की रिश्तेदारों का कहना है कि अज्ञात लोग फेसबुक आदि से फोटो ले लेते हैं और उसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं।
तस्वीरों की चोरी
डिन्से बताती हैं, ‘‘मेरी 15 साल की भतीजी ने बताया कि टीचर और बच्चों के मां-बाप सुंदर किशोर वय बच्चों के फोटो चुराकर फेसबुक पर प्रोफाइल बनाते हैं ताकि वो अपने बाल बच्चों पर नज़र रख सकें।’’
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में जो तस्वीर आप देख रहे हैं वो एक कैलेंडर की है जो कनाडा के एक अख़बार ने 2009 में निकाली थी।
2009 के बाद इस मॉडल ने शादी कर ली, उनके बच्चे हैं लेकिन उन्हें पता भी नहीं कि उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर अभी भी उपलब्ध है और कई लोग ट्विटर पर इस तस्वीर को प्रोफाइल छवि के रुप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस मॉडल का नाम एमंडा है और उन्हें एक पत्रकार जैसन फीफर ने खोज निकाला। जैसन फीफर ट्विटर के फर्ज़ी अकाउंटों पर एक रिपोर्ट बना रहे थे जिस दौरान उन्हें एमंडा की तस्वीरों का पता चला था।
जब फीफर ने एमंडा को बताया कि उनकी तस्वीरें जाली प्रोफाइलों में इस्तेमाल हो रही है तो एमंडा का कहना था कि उन्हें ये सुनकर बहुत बुरा लगा।
एमंडा को पता नहीं था कि वो अपनी तस्वीरों को फैलने से कैसे रोकें।
तो आप सतर्क रहें। इंटरनेट पर आप कौन सी तस्वीरें डालते हैं उन पर भी नज़र रखें। सोशल मीडिया पर आप कौन सी तस्वीरें डालते हैं उन पर भी नज़र रखें।