{"_id":"59d672894f1c1bae538b6097","slug":"archaeologists-have-claimed-to-have-discovered-the-tomb-of-st-nicholas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातत्वविदों ने तुर्की में खोज निकाला सांता क्लॉज का मकबरा ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
पुरातत्वविदों ने तुर्की में खोज निकाला सांता क्लॉज का मकबरा
एजेंसी,लंदन
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुरातत्वविदों ने सेंट निकोलस का मकबरा खोज निकालने का दावा किया है। जिसके गुप्त रूप से उपहार देने से ही सांता क्लॉज की कथा का उदय हुआ। यह मकबरा तुर्की के एक चर्च के खंडहर के नीचे मिला।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने डेमरे जिले में सेंट निकोलस चर्च के नीचे एक अक्षुण्ण गिरिजाघर का पता लगाया है। वैज्ञानिक और तकनीकी कार्यों के दौरान गिरिजाघर के एक विशेष खंड का पता चला। ऐसा अनुमान लगाया गया कि वहां पर मकबरा भी दफन होगा।
विज्ञापन
तुर्की में सर्वेइंग एंड मान्यूमेंट के अंटाल्या निदेशक केमिल कारबयराम ने बताया कि चर्च की सतह के नीचे डिजिटल सर्वेक्षण के दौरान शोधकर्ताओं को एक अज्ञात मकबरे का पता चला है। जिसके बाद शोधकर्ताओं ने बताया कि वैज्ञानिक और तकनीकी अध्ययन में खुलासा हुआ कि चर्च के नीचे एक मकबरा सही सलामत मौजूद है।
विज्ञापन