फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   applications for travel to mars

मंगल पर बसने लिए एक लाख आवेदन

Tue, 13 Aug 2013 07:52 AM IST
Updated Tue, 13 Aug 2013 07:52 AM IST
विज्ञापन
applications for travel to mars

मंगल ग्रह पर जाने के लिए एक लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। साल 2022 में प्रस्तावित मंगल ग्रह की इस परियोजना का उद्देश्य वहाँ कॉलोनी बसाना है।

विज्ञापन


यह यात्रा केवल वहाँ जाने के लिए है, वापस आने के लिए नहीं।

हालांकि यह सवाल अब भी अनुत्तरित है कि क्लिक करें मंगल पर जीवन संभव कैसे होगा, इसके बाद भी लोग मार्स वन प्रोजेक्ट पर दस्तखत कर रहे हैं।

लोगों को इस यात्रा पर ले जाएगी, मार्स वन नाम की एक कंपनी।

आवेदन शुल्क

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सह संस्थापक बास लैंसड्राप कहते हैं, ''ऐसे लोगों की संख्या भी अधिक है, जो अब भी अपने प्रोफ़ाइल पर काम कर रहे हैं। या तो उन्होंने आवेदन शुल्क का भुगतान न करने का फैसला किया है या अभी भी अपना वीडियो बना रहे हैं या प्रश्नावली को भर रहे हैं या अपने रेज्यूमे पर काम कर रहे हैं। इसलिए आप जिन लोगों को ऑनलाइन देख रहे हैं, वे केवल वे लोग हैं जिन्होंने अपना काम पूरा कर लिया है और जिन्होंने अपना प्रोफ़ाइल सार्वजनिक कर दिया है।''
विज्ञापन


हालांकि लैंसड्राप ने यह नहीं बताया कि कितने लोगों ने फीस का भुगतान किया है, कितने लोगो ने अपना प्रोफ़ाइल बनाया है और कितने लोगों ने अपनी निजता बनाए रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल ग्रह पर जाने के लिए उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। लेकिन इसकी फीस आवेदक की राष्ट्रीयता पर निर्भर करती है, जैसे अमरीकी नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क 38 डॉलर है।

कंपनी का कहना है कि आवेदन के लिए फ़ीस देशों की प्रति व्यक्ति आय के आधार पर तय की गई है। लैंसड्राप ने कहा,''हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में सोचें और कम से कम लोग इसे वहन करें।''

वो बताते हैं, ''जहाँ तक पहले दल की बात है, तो इस पर छह अरब डॉलर का खर्च आएगा।''

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का वित्तपोषण प्रायोजकों ने किया है। मीडिया को अंतरिक्ष यात्रियों के प्रृथ्वी पर प्रशिक्षण से लेकर उनकी तैनाती और मंगल पर कॉलोनी बसाने आदि के प्रसारण के अधिकार के लिए भुगतान करना होगा।

मार्स वन ने कहा है कि इस साल वह आवेदकों में अलग-अलग महाद्वीपों के 40 सदस्सीय अंतरिक्ष यात्रियों को चुनेगा। इनमें से दो महिला और दो पुरुष 2022 में मंगल पर जाने के लिए तैयार है। ये लोग 2023 में मंगल पर क़दम रखेंगे। चार लोगों को एक दूसरा समूह दो साल बाद जाएगा।


वापसी नहीं होगी

मंगल पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को आठ साल का प्रशिक्षण लेने की जरूरत होगी। इस दौरान वे घर की मरम्मत करना, सीमित जगह में सब्जियाँ उगाना, दाँत दर्द, मांसपेशियों के दर्द और हड्डियों के टूटने का इलाज करना सीखेंगे।

लैंसड्राप ने कहा कि प्रोजेक्ट के तहत हर उतरने वाला मंगल पर 5511 पौंड का भार उठाने में सक्षम होगा।

अंतरिक्ष यात्रा के ख़तरों के बावजदू मार्स वन के संस्थापक को इस परियोजना की व्यवहार्यता को लेकर आश्वस्त है।

हालांकि अंतरिक्ष यात्रा के कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि मंगल के लिए मानव मिशन के बहुत अधिक ख़तरे हैं, क्योंकि इतनी अधिक दूरी की यात्रा इंसान ने अभी तक नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed