{"_id":"598eadbe4f1c1b2f0e8b4aaa","slug":"amir-khans-wife-faryal-said-the-screenshots-of-messages-between-her-and-anthony-joshua-were-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रीनशॉट ने करा दिया बॉक्सर आमिर का मॉडल पत्नी से तलाक, ट्विटर पर छिड़ी थी जंग ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
स्क्रीनशॉट ने करा दिया बॉक्सर आमिर का मॉडल पत्नी से तलाक, ट्विटर पर छिड़ी थी जंग
बीबीसी, हिन्दी
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
Amir Khan
- फोटो : Mirror
पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश स्टार मुक्केबाज आमिर खान की पूर्व पत्नी फरयाल मखदूम ने कहा है कि उनके और मुक्केबाज एंथनी जोशुआ के बीच किसी तरह का रिश्ता नहीं है और इस संबंध में आमिर खान को उनकी कथित बातचीत पर आधारित जो स्क्रीनशॉट्स भेजे गए थे वो फर्जी थे।
विज्ञापन
फरयाल ने ट्वीटर पर एक संदेश में कहा कि वह जोशुआ से कभी नहीं मिलीं, लेकिन स्क्रीनशॉट्स देखकर आमिर गुस्से में आ गए और उन्होंने अपना गुस्सा ट्विटर के जरिए उतारा। इस गुस्से के कारण दोनों के बीच पिछले सप्ताह तलाक हो गया था। फरयाल ने कहा कि पूरा हंगामा गलतफहमी की वजह से हुआ था, लेकिन अब दोनों पक्षों के बीच सारी गलतफहमी दूर हो गई है।
विज्ञापन
पढ़ें: बॉक्सर आमिर खान का सेक्स टेप लीक, मॉडल के सामने की ये गंदी हरकत
विज्ञापन
उधर, आमिर खान ने भी ट्वीट किया, मुझे खुशी है कि सारा मामला हल हो गया है और ये पूरा झूठ था। दुनिया के किसी भी दूसरे आदमी की तरह मैं भी गुस्से में आ गया था। अच्छा हुआ कि सच पता चल गया। फरयाल और आमिर खान के बीच ट्विटर पर खुल्लम खुल्ला लड़ाई चली थी, जिसके बाद आमिर ने उन्हें तलाक दे दिया था। आमिर ने फरयाल पर विश्व हैवीवेट चैंपियन जोशुआ के संबंधों का आरोप लगाया था।
So me and the wife Faryal have agreed to split. I'm currently in Dubai. Wish her all the best.
— Amir Khan (@amirkingkhan) August 4, 2017
पढ़ें: आमिर खान ने अपनी चैम्पियनशिप बेल्ट पाकिस्तान के आर्मी चीफ को दी
आमिर खान ने 2012 में मॉडल फरयाल मखदूम खान से शादी की थी। फरयाल के अतीत में अपने ससुरात के साथ संबंध बेहद तनावपूर्ण रहे हैं और दोनों पक्ष मीडिया का सहारा लेकर एक-दूसरे का सहारा लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं।