फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   american writer George Saunders wins 2017 Man Booker prize for Lincoln in the Bardo

'लिंकन इन द बार्डो' के लिए अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स को मिला मैन बुकर पुरस्कार

Wed, 18 Oct 2017 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 18 Oct 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
american writer George Saunders wins 2017 Man Booker prize for Lincoln in the Bardo
- फोटो : Reuters

अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स ने अपने उपन्यास 'लिंकन इन द बार्डो' के लिए प्रसिद्ध मैन बुकर पुरस्कार जीत लिया है। इस किताब में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के बेटे की मौत की कहानी है। 58 वर्षीय सॉन्डर्स ने अपने संबोधन में कहा कि हम अब अलग समय में रह रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह देखते है कि हम एक ऐसे दौर में रह रहे है जहां यह देखना होगा कि समाज 'बहिष्कार, नकारात्मक प्रक्षेपण और हिंसा' का साथ देता है या 'प्रेम' का। सॉन्डर्स दूसरे अमेरिकी लेखक हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 10 साल में लिखा गया नॉवेल ‘नो कंट्री’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपन्यास में उन्होंने 1862 के दौर का जिक्र किया है, जिस वक्त अमेरिका गृहयुद्ध से जूझ रहा था। इसी दौरान लिंकन के 11 साल के बेटे विली की मौत व्हाइट हाउस में हुई। जजों ने इस उपन्यास की काफी प्रशंसा की और इसे मूल कृति बताया। इससे पहले पिछले साल पॉल बिटी पहले अमेरिकी थे, जिन्हें यह पुरस्कार द सेलआउट के लिए मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed