{"_id":"f98c5b72c9ceca620e22d13400cf6030","slug":"alps-mountain-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली पहाड़ी पर मिला आभूषणों से भरा 'भारतीय बक्सा'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
बर्फीली पहाड़ी पर मिला आभूषणों से भरा 'भारतीय बक्सा'
Updated Sat, 28 Sep 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल्प्स की पहाड़ियों पर चढ़ाई करने वाले एक फ्रांसीसी पर्वतारोही को कीमती रत्नों से भरा एक बक्सा मिला है, जिस पर ''मेड इन इंडिया'' लिखा हुआ है।
माना जा रहा है यह बक्सा इस पहाड़ी क्षेत्र में कई दशक पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के दो विमानों में सवार किसी यात्री का हो सकता है। सन 1950 और 1966 में इस क्षेत्र में एयर इंडिया के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक फ्रांस के सवोई क्षेत्र के पुलिस कमांडर सिल्वेन मेर्ली ने कहा कि मोंट ब्लैंक की पहाड़ियों पर चढ़ाई करने वाले एक अनुभवी पर्वतारोही को धातु का यह बक्सा मिला।
प्रशासन का मानना है कि लाखों डॉलर के रत्नों से भरे एक बक्से के मिलने की जानकारी सार्वजनिक करने के पीछे इसके असली मालिक का पता लगाना है।
मेर्ली ने गुरुवार को कहा कि जूते के बक्से से थोड़ा छोटे इस बॉक्स में रत्नों को छोटे-छोटे बैग में रखा गया है। इसमें से अधिकतर पन्ना और नीलम है।
मलबा
मेर्ली ने कहा कि मोंट ब्लैंक में दुर्घटनग्रस्त विमानों का मलबा जब तब सतह पर आता रहता है। उन्होंने कहा, ''ये चीजें ग्लेशियर से आई हो सकती है, जो हमेशा गतिशील रहते हैं।''
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पर्वतारोही ने इस बॉक्स को तुरंत पुलिस को सौंप दिया। इससे साबित होता हैं कि लोगों में अब भी ईमानदारी बची हुई है।
उन्होंने पर्वतारोही इसे अपने पास रख सकता था लेकिन उन्होंने इसे लौटाना उचित समझा। उनका मानना था ये कीमती चीजें किसी ऐसे आदमी की है जिसकी इस दुर्घटना में मौत हो गई।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बक्से का अगर कोई दावा नहीं करता है तो इन रत्नों का क्या होगा।