फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   allah and ali name on funeral cloth found from ancient sweden grave

स्वीडन की प्राचीन कब्र से निकले कपड़े पर लिखा है 'अल्लाह' और 'अली' का नाम

Fri, 13 Oct 2017 11:01 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 13 Oct 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
allah and ali name on funeral cloth found from ancient sweden grave
- फोटो : BBC

रबी भाषा की कूफी लिपि में 'अल्लाह' लिखा हुआ है। ये कफन के कपड़े हैं, उन पर बनी कढ़ाई में अल्लाह शब्द देखने को मिला है।इससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या उस दौर में यूरोप के स्कैनडिनेवियाई इलाके के लोग मुसलमान थे?

विज्ञापन


स्कैनडिनेविया उत्तरी यूरोप के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक इलाके को कहा जाता है, इसमें डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन की सल्तनत शामिल थी। वाइकिंग युग 8वीं सदी के पूर्वार्ध से 11वीं सदी के मध्य के समय को कहा जाता है। वाइकिंग्स समुद्री यौद्धा थे जिनकी लंबे समय तक उत्तरी यूरोप के राजाओं में दहशत कायम थी।
विज्ञापन


कपड़े पर अल्लाह और अली
वैज्ञानिकों ने जिस कफन की खोज की है वह रेशम और चांदी से बना है, उस कपड़े पर अरबी भाषा में 'अल्लाह' और 'अली' शब्द लिखे गए हैं। ओपसाला यूनिवर्सिटी की मानव विज्ञानी एनिका लॉर्सन ने 19वीं और 20वीं शताब्दी में स्वीडन के कुछ इलाकों में खुदाई के दौरान मिले कफन की जब दोबारा जांच की तो उन्हें ये शब्द मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 41 साल बाद मिली मां तो बेटी दौड़ी चली आई भारत

लॉर्सन कहती हैं कि यह डिजाइन 1.5 सेंटीमीटर का है, इससे पहले उन्हें स्कैनडिनेविया इलाके से जो भी चीजें मिली थी, यह उनसे मेल नहीं खाता है। वे कहती हैं, ''शुरुआत में जब मैंने इस डिजाइन को देखा तो मुझे कुछ समझ नहीं आया, लेकिन फिर मुझे याद आया कि इसी तरह के डिजाइन मैंने स्पेन और मोरक्को में देखे थे।''

सुलझ गई गुत्थी

allah and ali name on funeral cloth found from ancient sweden grave

लॉर्सन को अहसास हुआ कि यह कोई डिजाइन नहीं है, बल्कि यह तो अरबी लिपि में कुछ लिखा हुआ है। लॉर्सन ने ईरानी साथी की मदद से उस कपड़े पर लिखा पहला अक्षर 'अली' तो पहचान लिया। लेकिन वे दूसरे अक्षर को नहीं पहचान पा रही थीं। फिर उन्होंने उन शब्दों को बड़ा किया और नजदीक देखने पर उन्हें मालूम चला कि यह 'अल्लाह' लिखा हुआ है। इस खोज के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या इन कब्रिस्तानों में मुसलमानों को भी दफनाया गया था।

वाइकिंग और इस्लाम का संबंध
इतिहास में ऐसे कुछ सबूत मिले हैं जिनसे यह कहा जा सकता है कि वाइकिंग और मुसलमानों का आपस में संबंध रहा होगा। उत्तरी गोलार्ध में कुछ इस्लामिक सिक्के पाए गए थे। दो साल पहले कुछ शोधार्थियों को स्वीडन के बर्का इलाके से एक महिला की कब्र के पास चांदी की एक अंगूठी मिली थी जिस पर अरबी में 'अल्लाह के लिए' लिखा हुआ था।

लेकिन पहली बार स्कैनडिनेविया इलाके से मिले किसी कपड़े में अली शब्द लिखा हुआ मिला है। लॉर्सन वाइकिंग्स की कुछ और चीजों का भी परीक्षण कर रही हैं। वे कहती हैं, ''मुझे उम्मीद है कि शायद मुझे उस समय से जुड़ी बाकी चीजों में भी इस्लाम की निशानियां मिलेंगी।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed