{"_id":"5bd04baebdec22693a663be5","slug":"after-breakge-from-europen-unioun-britain-will-get-partner-as-india-for-business-said-envoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन को ब्रेक्जिट के बाद व्यापार के लिए भारत के रूप में एक इच्छुक भागीदार मिलेगा : उच्चायुक्त","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन को ब्रेक्जिट के बाद व्यापार के लिए भारत के रूप में एक इच्छुक भागीदार मिलेगा : उच्चायुक्त
लंदन, भाषा
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद उसे भारत के रूप में एक इच्छुक भागीदार मिलेगा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने कहा है कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद उसे भारत के रूप में एक इच्छुक भागीदार मिलेगा। जिसके साथ वह व्यापार और सहयोग बढ़ा सकेगा। ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने यह बात कही।
विज्ञापन
भारतीय पत्रकार संघ (आईजेए) द्वारा उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने अपने 23 महीने के कार्यकाल को 'वास्तव में एक रोमांचक कार्यकाल' बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'भविष्य अनिश्चित है, ऐसे में यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के साथ ब्रिटेन को भारत के रूप में एक अनुकूल भागीदार मिलेगा।' ब्रिटेन अगले साल 29 मार्च को औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ से बाहर निकल जाएगा। 2016 में जनमत संग्रह में लोगों ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के पक्ष में मत दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय स्तर पर वीजा सहित कई मुद्दे हैं जिनको निपटाना होगा। हम इन मुद्दों के निपटान के लिये लगातार बातचीत कर रहे हैं। लेबर पार्टी की सांसद वालेरी वाज ने अपने संक्षिप्त संबोधन में भारत को अतुलनीय देश बताते हुए कहा कि भारत का हमारे दिल में विशेष स्थान है।